एलओसी कारगिल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एलओसी कारगिल (2003)
भारत पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध पर साल 1997 में फिल्म 'बॉर्डर' बनाने वाले निर्देशक जे पी दत्ता ने कारगिल युद्ध पर भी फिल्म बनाई, एलओसी कारगिल (LOC Kargil)। जे पी दत्ता ने फिल्म में हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों की फौज इकट्ठी की। संजय दत्त, सुनील शेट्टी, करण नाथ, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, अक्कीनेनी नागार्जुन, अक्षय खन्ना, रानी मुखर्जी, मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा, करीना कपूर, ईशा देओल, रवीना टंडन, प्रीति झंगियानी और महिमा चौधरी जैसे सितारों की इस बारात की अगवानी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने नहीं की। फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार अभिषेक बच्चन ने निभाया और उनका किरदार लोगों को अरसे तक याद भी रहा लेकिन फिल्म नहीं चली। चार घंटे लंबी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चार हफ्ते भी शान से खड़ी नहीं रह सकी।