फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: पति रहते हैं सुर्खियों में तो बीवी है लाइमलाइट से कोसों दूर, जानिए सोनू सूद की पत्नी सोनाली के बारे में

Fri, 30 Jul 2021 07:21 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद- सोनाली सूद - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'दबंग' में सलमान खान के पसीने छुड़ा देने वाले छेदी सिंह यानी सोनू सूद ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। सोनू सूद ने बॉलीवुड में बेशक ज्यादातर विलेन का किरदार निभाया लेकिन असल जिंदगी में वह किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। कोरोना काल में सोनू सूद जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने की कोशिशों में लगे रहे हैं और अब भी यह सिलसिला जारी है। देश में हो या विदेश में सोनू सूद के नाम का परचम लहरा रहा है। उनका जन्मदिन 30 जुलाई को होता है। धरती के इस भगवान की जिंदगी के बारे में जानने की हमेशा ही लोगों के मन में जिज्ञासा रहती है। चलिए आज हम आपको सोनू के परिवार और उनकी पत्नी के बारे में बताते है।

बतौर अभिनेता सोनू सूद काफी मशहूर हैं लेकिन उनकी फैमिली लाइमलाइट से कोसों दूर रहती है। पंजाब के मोगा में जन्मे सोनू सूद न सिर्फ हिंदी बल्कि तेलुगू, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी अभिनय करते हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक मशहूर हो चुके सोनू सूद इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद- सोनाली सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद की पत्नी का नाम सोनाली है। सोनू और सोनाली ने साल 1996 में शादी की थी। इनके दो बेटे भी हैं। जल्द ही दोनों की शादी को 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। सोनाली का बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। शायद यही कारण है कि वो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। सोनू फैमिली मैन हैं और वह अक्सर अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें सोनू और सोनाली की मुलाकात तब हुई थी जब वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। सोनू जहां पंजाबी हैं, तो वहीं सोनाली साउथ इंडियन हैं। सोनाली के बारे में बात करते हुए सोनू ने कहा था कि वो उनकी जिंदगी में आने वाली पहली लड़की हैं। सोनू को शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था।

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम
इस मुश्किल घड़ी में सोनाली ने सोनू का हर कदम पर साथ दिया। शादी के बाद दोनों मुंबई शिफ्ट हो गए। एक इंटरव्यू में सोनू ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा था, 'सोनाली हमेशा सपोर्टिव रही हैं। पहले वो नहीं चाहती थीं कि मैं एक्टर बनूं लेकिन अब वो मुझपर गर्व करती हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडियाSocial Media
गौरतलब है कि सोनू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में तमिल फिल्म 'कल्लाजहगर' से की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान 'युवा' फिल्म से मिली। इसके बाद 'एक विवाह... ऐसा भी', 'जोधा अकबर', 'शूटआऊट एट वडाला', 'दबंग', 'सिंबा' ने उन्हें शोहरत दिलाई। फिलहाल सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए भगवान माने जा रहे हैं। हर तरफ उनके काम की तारीफ हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें