फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Flashback: जब नूतन को नहीं मिली थी अपनी ही फिल्म के प्रीमियर में जाने की इजाजत, गार्ड से हुई थी खूब बहस

Mon, 14 Aug 2023 10:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नूतन - फोटो : अमर उजाला
नूतन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार थीं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में शानदार काम किया। नूतन ने अपना करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था। वह जहां भी जातीं, उनका जोरदार स्वागत होता। फैंस की भीड़ एक्ट्रेस की एक झलक के लिए बेताब रहती थी। मगर, एक बार नूतन के साथ ऐसा हुआ कि उन्हें अपनी ही फिल्म के प्रीमियर में जाने की इजाजत नहीं दी गई। आइए जानते हैं क्यों?
विज्ञापन

2 of 5
नूतन - फोटो : सोशल मीडिया
नूतन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में फिल्म ‘हमारी बेटी’ से की थी। 14 साल की छोटी उम्र में नूतन को इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करने का मौका मिला था। साल 1950 में अपनी पहली फिल्म करने के बाद उन्हें साल 1951 में ‘नागिन’ फिल्म में काम करने का मौका मिला था। हालांकि, कुछ फिल्में करने के बाद वह लंदन चली गई थीं, जब वह वापस आईं तो उन्होंने लौटकर फिल्म ‘सीमा’ में काम किया।
विज्ञापन

3 of 5
नूतन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘सीमा’में उनकी शानदार अदाकारी के लिए नूतन को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। बता दें कि नूतन ने जब अपनी दूसरी फिल्म 'नागिन' की थी, उस वक्त उनकी उम्र 15 साल थी। इस फिल्म में जब उन्होंने काम किया और फिल्म रिलीज हुई तो एक्ट्रेस खुद को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित थीं। फिल्म रिलीज से पहले प्रीमियर रखा गया।
Nushratt Bharuccha Interview: ‘ड्रीम गर्ल 2’ में अनन्या की एंट्री पर नुसरत ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल की बात

4 of 5
नूतन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के कलाकार जब फिल्म देखने थिएटर पहुंचे तो उनमें एक्ट्रेस नूतन भी शामिल थीं। उस वक्त नूतन अपने खास दोस्त शम्मी कपूर के साथ यह फिल्म देखने थिएटर पहुंची थीं। लेकिन इस दौरान तभी उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे उन्हें काफी दुख पहुंचा था। दरअसल, जब नूतन अपने दोस्त के साथ फिल्म देखने पहुंचीं तो थिएटर के बाहर खड़े गेटकीपर ने उन्हें रोक दिया। गार्ड ने उन्हें थिएटर के अंदर एंट्री देने से साफ इनकार कर दिया।
Shammi Kapoor: एक दिन में 100-100 सिगरेट पी जाने वाले एक्टर की कहानी, जिसके जैसा दूसरा कोई नहीं बन पाया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नूतन - फोटो : सोशल मीडिया
असल में इस फिल्म में कुछ डरावने सीन मौजूद थे और उस वक्त नाबालिगों को यह फिल्म देखने की इजाजत नहीं थी। उस वक्त एक्ट्रेस अंडर एज थीं, जबकि उन्होंने फिल्म में काम किया था। उस वक्त नूतन को लगा था कि जब वह फिल्म देखने थिएटर पहुंचेंगी तो उनका शानदार तरीके से स्वागत होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उल्टा उन्हें सिनेमाघर में घुसने तक न दिया गया। ऐसे में गेटकीपर से नूतन की खूब बहस भी हुई।
Akshay Kumar: 'ए' सर्टिफिकेट हटाकर 'यूए' करना चाहिए', 'ओएमजी 2' देखकर सेंसर बोर्ड से गुजारिश कर रहे दर्शक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें