फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MONDAY FLASHBACK: जब देखते ही शाहरुख को रिजेक्ट कर दिया जूही चावला ने, फिर दोनों के बीच ऐसे हुई तगड़ी दोस्ती

Mon, 13 Nov 2023 06:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
जूही चावला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
13 नवंबर 1967 को लुधियाना में जन्मी जूही चावला फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ (1988) की शानदार कामयाबी से हिंदी सिनेमा में छा गईं। वैसे जूही ने 1984 में मिस इंडिया बनने के बाद पहली सुपरहिट फिल्म ‘प्रेमलोक’ (1987) कन्नड़ भाषा में दी थी। जूही चावला हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं जिन्होंने अपने स्टारडम के दौर में फिल्म के हीरो के बराबर फीस हासिल की। मंडे फ्लैशबैक में आज आपको बताते हैं जूही के वो किस्से, जिन्होंने अपने समय में मुंबई में खूब हलचल मचाई थी...
Deepika Padukone: रणवीर के साथ समय बिताना दीपिका को है बेहद पसंद, अभिनेत्री ने पति को लेकर की खुलकर बात
विज्ञापन

2 of 6
जूही चावला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जब शाहरुख़ खान को जड़ दिया था थप्पड़ 

जूही चावला और शाहरुख खान बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। साथ ही प्रोड्यूसर बने। साथ मिलकर फिल्म निर्माण कंपनी बनाई। दोनों की दोस्ती सिर्फ फिल्मी नहीं है बल्कि दोनों एक दूसरे के सुख दुख में भी काम आते हैं। बताते हैं कि जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में जेल में थे तो जूही चावला उनकी जमानतदार भी नबीं। रेड चिलीज से पहले शाहरुख़ खान और जूही चावला ने मिलकर ड्रीम्स अनलिमिटेड कम्पनी को शुरुआत की थी। इस फिल्म की पहली फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' में शाहरुख खान और जूही चावला ने साथ काम किया था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान आखिर ऐसा क्या हुआ कि जब जूही चावला ने शाहरुख़ खान को एक थप्पड़ जड़ दिया। आइए आपको बताते हैं...

विज्ञापन

3 of 6
जूही चावला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बात से बेहद डर गईं जूही चावला 

फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' क लिए शाहरुख खान और जूही चावला उन दिनों हैदराबाद के रामोजी राव स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। फिल्म के एक्शन मास्टर एक एक्शन सीन फिल्मा रहे थे। वह एक्शन सीन एक गाने  के बीच में था जिसे लेकर शाहरुख़ खान बहुत उत्तेजित भी थे। दरअसल,शूटिंग के दौरान एक सीक्वेंस था जिसमें एक आग का गोला निकलता है। शूटिंग से ऐन पहले तक जूही को इसकी जानकारी ही नहीं थी। ये आग का गोला निकला तो जूही चावला काफी डर गईं और गुस्से में शाहरुख खान को एक थप्पड़ भी जड़ दिया। शूटिंग छोड़ मेकअप रूम में चली गईं जूही को फिर शाहरुख खान ही मना कर लाए और फिर शूटिंग शुरू हुई।

4 of 6
जूही चावला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गलती जूही की, माफी शाहरुख ने मांगी
अब सवाल यह है कि थप्पड़ पड़ा शाहरुख खान को फिर माफी मांगने वह ही क्यों गए? जैसा कि हमने बताया कि फिल्म के आग के गोले वाले सीक्वेंस से शाहरुख़ खान काफी उत्तेजित थे जब कि जूही चावला उस सीन को करने से डर रही थीं। शाहरुख़ खान ने जूही चावला को उस सीन के लिए यह कहकर राजी किया था कि ऐसा कुछ नहीं होगा। शाहरुख खान की बात मानकर ही जूही शूटिंग के लिए आ गईं। लेकिन, जैसे ही आग का गोला उनके पास से बूम करता हुआ निकला तो वह काफी डर गईं और शाहरुख़ को थप्पड़ जड़ कर गुस्से से वैनिटी वैन में चली गयी। शाहरुख खान को लगा कि उनकी गलती की वजह से जूही नाराज हुई है तो वह खुद गए और जूही को मना कर वापस लाए।
विज्ञापन

5 of 6
जूही चावला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘राम जाने’ की शूटिंग पर भी गूंजा थप्पड़
शाहरुख खान की फिल्म 'राम जाने' में भी उनके साथ जूही चावल थीं। ‘अंजाम’, ‘बाजीगर’ और ‘डर’ के अलावा शाहरुख खान इस फिल्म में भी निगेटिव किरदार में नजर आए। बताते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी किसी सीन के डिस्कशन के दौरान गुस्से में आकर जूही चावला ने शाहरुख खान को थप्पड़ मार दिया था। जूही चावला शुरू से ही गर्म मिजाज की रही हैं और बताते हैं कि उनकी सेकेंड इनिंग्स में ये गुस्सा ही उनके करियर में बार बार बाधा बनता रहा है। फिल्म ‘गुलाब गैंग’ की शूटिंग के दौरान भी उनके व्यवहार को लेकर खूब किस्से सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जूही चावला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान को रिजेक्ट कर चुकी हैं जूही
शाहरुख खान और जूही चावला का आमना सामना पहली बार फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' की शूटिंग के दौरान हुआ। सेट पर मौजूद लोग बताते हैं कि जब उन्होंने पहली बार शाहरुख खान को देखा तो उनका रिएक्शन ऐसा था कि यह किस एंगल से हीरो लग रहा है? शाहरुख खान की उन दिनों फिल्मों में बस शुरुआत हो रही थी और जूही चावला तब तक  स्टार बन चुकी थीं। जूही को लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने फिल्म के सह निर्माता विवेक वासवानी को इस बात को लेकर खूब हड़काया भी। लेकिन, फिल्म सुपरहिट रही और इसी फिल्म से शाहरुख, जूही और फिल्म के निर्देशक अजीज मिर्जा की बॉन्डिंग बनी। तीनों ने आगे चलकर ड्रीम्ज अनलिमिटेड की स्थापना की थी।
Anupam Kher: सितारों के साथ फोटो साझा कर अनुपम खेर ने पुराने दिनों को किया याद, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें