फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर के पीक पर आकर इस एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री, अब बिजनेस कर कमा रहीं पैसे

Mon, 01 Jul 2019 07:47 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ayesha julka - फोटो : social media
फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में आमिर खान की हीरोइन बन आयशा जुल्का ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं । आयशा जुल्का ने 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया । आज 'गुमनाम सितारे' कॉलम में हम आपको आयशा जुल्का के बारे में बताने जा रहे हैं । आयशा ने उस समय के हर बड़े हीरो के साथ काम किया । 
विज्ञापन

2 of 5
ayesha julka
आयशा पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड से दूर हैं । उनकी हिट फिल्मों में 'दलाल', 'खिलाड़ी', 'मुकद्दर', 'मासूम', 'एक राजा रानी' और 'मीत मेरे मन के' है । हिंदी के अलावा उन्होंने उडि़या फिल्मों में भी काम किया । 
विज्ञापन

3 of 5
आयशा जुल्का
इन फिल्मों ने आयशा जुल्का के स्टारडम की इबारत लिखी और उस दौर की सबसे पॉपुलर हीरोइनों की लाइन में ला खड़ा किया, लेकिन करियर की ऊंचाइयों पर पहुंच आयशा ने फिल्मों को अलविदा कह दिया। आज उनका फिल्मों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। 

4 of 5
आयशा जुल्का
बेशक वो फिल्मी दुनिया से आज गुमनाम हैं, लेकिन बिजनेस फील्ड में वो खूब नाम कमा रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दी थी । आयशा ने बताया था, 'मैं इन दिनों अपनी कंपनी SamRock के काम में बिजी हूं । ये कंपनी मैंने अपनी पति के साथ मिलकर खोली है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयशा जुल्का
आयशा के पति का नाम समीर वाशी है । इस कंपनी के अलावा आयशा का स्पा बिजनेस भी है, जिसका नाम अनंता है। साथ ही उनका Additions नाम से क्लोदिंग ब्रांड भी है । ये काफी पॉपुलर है । वो एक बेहतरीन डिजाइनर भी हैं। इन सबके अलावा आयशा का गोवा में एक बुटीक रिजार्ट है । इन सभी बिजनेस को मिला दिया जाए तो आयशा जुल्का का अंपायर और उसका टर्नओवर अरबों का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें