फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Box Office: पहले सोमवार की परीक्षा में अव्वल आई 'टाइगर 3', 12वीं फेल की मजबूत पकड़ बरकरार

Tue, 14 Nov 2023 08:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर 3-12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया
त्योहार के सीजन में सिनेप्रेमियों को सलमान खान ने 'टाइगर 3' का तोहफा दिया है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को देशभर में रिलीज हुई। विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' पहले से दर्शकों को थिएटर आने के लिए आकर्षित कर रही है। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म 'द मार्वल्स' भी है। सलमान खान की फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 'जवान' और 'पठान' से तो पीछे रहा, लेकिन प्रथम सोमवार को इस फिल्म ने कमाल कर दिया है। सिर्फ दो ही दिनों में इस फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपये पार हो गई है। बाकी फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया? आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
'टाइगर 3' रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
'टॉप पर टाइगर'
'टाइगर 3' YRF के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। इस फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई यशराज फिल्म्स से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार 44.50 करोड़ रुपये रही। सोमवार को इस फिल्म का प्रदर्शन बेहद उम्दा रहा। आंकड़ों के मुताबिक 'टाइगर 3' ने पहले सोमवार 57.50 करोड़ कमाए हैं। यह कमाई 'पठान', 'जवान' और 'बाहुबली 2' के हिंदी संस्करण के पहले सोमवार के कारोबार से ज्यादा है। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से बनी 'टाइगर 3' फिलहाल फर्स्ट मंडे टेस्ट कलेक्शन के मामले में टॉप पर है।
Tiger 3 Review: लचर पटकथा, सुस्त निर्देशन से बिगड़ी टाइगर की दिवाली, पड़ोसी की इमेज सुधारने को बनी कमजोर फिल्म
विज्ञापन

3 of 5
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया
'12वीं फेल' ने फिर पकड़ी रफ्तार
विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित और विक्रांत मैसी अभिनीत '12वीं फेल' फिल्म लगातार कमाल कर रही है। यह फिल्म बेहद कम बजट में बनाई गई है, लेकिन कलेक्शन के मामले में फिल्म का प्रदर्शन शानदार है। फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक इसकी कहानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, 17वें दिन '12वीं फेल' की कमाई में गिरावट दर्ज हुई थी, लेकिन सोमवार को (18वें दिन) एक बार फिर फिल्म ने रफ्तार पकड़ी है। 

4 of 5
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को इतनी बढ़ी कमाई
आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को '12वीं फेल' ने 2.33 करोड़ रुपये का कारोबार किया, इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 33.48 करोड़ रुपये हो गया है। जानकारी के मुताबिक ‘12वीं फेल’ करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
12th Fail Movie Review: 12वीं फेल के आईपीएस बनने की प्रेरक कहानी, विक्रांत, अंशुमान और मेधा का अद्भुत अभिनय
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'द मार्वल्स' रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
'द मार्वल्स'
हॉलीवुड फिल्म 'द मार्वल्स' हालांकि दम नहीं दिखा पा रही है। इस फिल्म ने रविवार को 1.4 करोड़ रुपये कमाए थे। सोमवार को इस फिल्म की कमाई में भी रविवार के मुकाबले सुधार आया है। फिल्म ने फर्स्ट मंडे टेस्ट में दो करोड़ रुपये का कारोबार किया है, इसका कुल कलेक्शन 8.40 करोड़ रुपये हो गया है।
The Marvels Review: अमर अकबर एंथनी की याद दिलाती मार्वल्स की नई फिल्म, नाच गाने व एक्शन के बीच कॉमेडी का तड़का
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें