अहान पांडे, मोहित सूरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बताते हैं कि अहान को लगभग पांच साल पहले वाईआरएफ टैलेंट के रूप में आदित्य चोपड़ा ने चुना। उन्होंने खुद ही अपनी देखरेख में अहान की पूरी तैयारी कराई। इस दौरान अहान के शरीर सौष्ठव, उनके उच्चारण, उनके बोलचाल के तरीके, उनके कैमरे के सामने खुद को प्रस्तुत करने की क्षमताओं के अलावा उन्हें एक अभिनेता के लिए जरूरी सारे प्रशिक्षण दिए गए हैं। अहान की लॉन्चिंग की चर्चा काफी समय से रही है और बुधवार को इस बात की जानकारी भी सामने आ गई कि अहान की डेब्यू फिल्म मोहित सूरी निर्देशित करने जा रहे हैं।