फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahaan Panday: आ गया यशराज फिल्म्स का नया सितारा, मोहित सूरी को मिली लॉन्चिंग की जिम्मेदारी

Wed, 07 Feb 2024 11:42 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अहान पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी बेहतरीन प्रेम कहानियों के लिए पहचाने गए निर्देशक मोहित सूरी की यशराज फिल्म्स में एंट्री हो गई है। निर्माता आदित्य चोपड़ा ने मोहित को अपनी कंपनी की एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और ये जिम्मेदारी है एक नए चेहरे अहान पांडे को एक रोमांटिक फिल्म में बड़े परदे पर लॉन्च करने की। अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे अहान की पहली फिल्म की शूटिंग इसी साल के आखिर तक शुरू होने की संभावना है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अहान पांडे, मोहित सूरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बताते हैं कि अहान को लगभग पांच साल पहले वाईआरएफ टैलेंट के रूप में आदित्य चोपड़ा ने चुना। उन्होंने खुद ही अपनी देखरेख में अहान की पूरी तैयारी कराई। इस दौरान अहान के शरीर सौष्ठव, उनके उच्चारण, उनके बोलचाल के तरीके, उनके कैमरे के सामने खुद को प्रस्तुत करने की क्षमताओं के अलावा उन्हें एक अभिनेता के लिए जरूरी सारे प्रशिक्षण दिए गए हैं। अहान की लॉन्चिंग की चर्चा काफी समय से रही है और बुधवार को इस बात की जानकारी भी सामने आ गई कि अहान की डेब्यू फिल्म मोहित सूरी निर्देशित करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अहान पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अहान को आदित्य चोपड़ा हिंदी सिनेमा का नया स्टार बनाने की योजना पर बीते पांच साल से काम करते रहे हैं। इस दौरान उनकी तस्वीरों तक को बाहर नहीं आने दिया गया ताकि अहान का सारा फोकस अपनी तैयारी पर रहे। सूत्रों की मानें तो अहान पांडे की लॉन्चिंग पिछले कुछ वर्षों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी युवा द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत होने जा रही है।
Bhakshak Screening: 'भक्षक' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे, भूमि ने काली साड़ी में लूटी लाइमलाइट

4 of 5
अहान पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूत्र बताते हैं कि अहान पांडे की मोहित सूरी से मुलाकात बहुत अच्छी रही। बिना आदित्य चोपड़ा के आभामंडल में आए मोहित ने खुद अपने हिसाब से अहान का आकलन किया और तय पाया कि एक रोमांटिक कहानी के लिए वह सबसे उपयुक्त कलाकार हो सकते हैं। इसके बाद मोहित सूरी ने अहान की लंबे अरसे तक ट्रेनिंग भी की है। अब जबकि मोहित को लगता है कि अहान अपनी पहली फिल्म के लिए तैयार हैं, फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर काम शुरू हो गया है। फिल्म में अहान की हीरोइन को यशराज फिल्म्स ने अभी सरप्राइज ही रखा है।
Vedaa: दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हुए जॉन अब्राहम-शरवरी, 'वेदा' की रिलीज डेट आई सामने
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अहान पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से अपना नाम एक ब्रांड में बदल चुके मोहित सूरी रोमांटिक शैली की फिल्मों के मास्टर माने जाते हैं। यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी इस फिल्म से बतौर निर्माता जुड़ेंगे। ये बतौर निर्माता उनकी पहली फिल्म होगी। जानकारी के मुताबिक फिल्म का नाम अभी तय नहीं हा है और यह फिल्म इस साल के अंत में फ्लोर पर जाएगी।
Animal: शाहिद कपूर को नहीं पसंद आई एनिमल? कबीर सिंह से हो रही तुलना से निराश हैं अभिनेता!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें