मोहेंजो दारो की नाकामी बनी वजह
रितिक रोशन की नई फिल्म मोहेंजो दारो के फ्लॉप होने से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भीतर से हिल गई है। इस फिल्म की नाकामी के साथ ही इस फिल्म में पैसा लगाने वाली दुनिया की मशहूर फिल्म निर्माता कंपनी वाल्ट डिजनी ने अब भारत में फिल्म निर्माण न करने का फैसला कर लिया है। वाल्ट डिजनी ने देश की मशहूर फिल्म निर्माता कंपनी यूटीवी को खरीद कर डिजनी यूटीवी बनाई थी। यही नहीं डिजनी ने अपने एमडी सिद्धार्थ राय कपूर से भी नाता तोड़ लिया है।
विज्ञापन
रितिक की मोहेंजो दारो ने बंद करा दिया ये प्रोडक्शन हाउस
2 of 6
मोहेंजो दारो
75 करोड़ रुपये का घाटा
मोहेंजो दारो के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर हैं। आशुतोष गोवारिकर के फिल्म निर्देशन करियर की शुरुआत आमिर खान की फिल्म बाजी से हुई थी जो आमिर की चंद सुपर फ्लॉप फिल्मों में गिनी जाती है। आशुतोष ने फिल्म मोहेंजो दारो 125 करोड़ रुपये की लागत से बनाई। रिलीज के बाद ये फिल्म अब तक सिर्फ 50 करोड़ रुपये ही कमा सकी है।
विज्ञापन
रितिक की मोहेंजो दारो ने बंद करा दिया ये प्रोडक्शन हाउस
3 of 6
खेले हम जी जान से
आशुतोष के अपशकुन
इससे पहले आशुतोष गोवारिकर एक और फिल्म निर्माण कंपनी में ताला लगवा चुके हैं। ये कंपनी थी पीवीआर मल्टीप्लेक्स चेन चलाने वाली कंपनी की फिल्म निर्माण विंग पीवीआर पिक्चर्स। इस कंपनी के लिए आशुतोष ने अभिषेक बच्चन को लेकर खेले हम जी जान से बनाई थी। इस फिल्म का बजट कंपनी ने 46 करोड़ रुपये तय किया था, फिर फिल्म बनने के दौरान ही कंपनी चलाने वालों की समझ में आया कि इसकी लागत शायद वसूल न हो पाए। बहुत रो धोकर ये बजट 35 करोड़ पर आकर टिका था। पर फिल्म रिलीज के बाद थिएटरों से अपनी ये लागत भी वसूल नहीं कर पाई।
रितिक की मोहेंजो दारो ने बंद करा दिया ये प्रोडक्शन हाउस
4 of 6
फितूर
डिजनी ने गंवाए 195 करोड़
डिजनी यूटीवी की हालत लगातार फ्लॉप फिल्मों ने खस्ता कर दी। मोहेंजो दारो से पहले रिलीज हुई कंपनी की फिल्मों में से फितूर 75 करोड़ रुपये में बनी। ये फिल्म सिर्फ 25 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर सकी। कट्टी बट्टी 45 करोड़ रुपये की लागत से बनी और सिर्फ 15 करोड़ कमा सकी। इसी कंपनी की एक और फिल्म फैंटम 75 करोड़ रुपये में बनी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर करीब 35 करोड़ रुपये ही बटोर सकी थी। पिछली चार फिल्मों में ही डिजनी यूटीवी ने करीब 195 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं।
विज्ञापन
रितिक की मोहेंजो दारो ने बंद करा दिया ये प्रोडक्शन हाउस
5 of 6
हवाईजादा
बिग पिक्चर्स भी नहीं बनाएगी फिल्में
बिना सिर पैर की कहानियों को लेकर बनने वाली बड़े बजट की फिल्मों ने तमाम दूसरे प्रोडक्शन हाउस की भी हालत खस्ता कर दी है। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस बिग पिक्चर्स ने आयुष्मान खुराना जैसे एक्टर को लेकर हवाईजादा बनाई 35 करोड़ रुपये में, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी। फिल्म फ्लॉप होने के बाद कंपनी से इसके सीईओ संजीव लांबा से लेकर तमाम दूसरे सीनियर अफसरों की छुट्टी कर दी गई। कंपनी ने अब खुद से फिल्में बनानी बंद कर दी हैं।
रितिक की मोहेंजो दारो ने बंद करा दिया ये प्रोडक्शन हाउस
6 of 6
चांदनी चौक टू चाइना
धड़ाधड़ गिर रहे हैं शटर!
रिलायंस बिग पिक्चर्स के अलावा अक्षय कुमार को लेकर महात्वाकांक्षी फिल्म चांदनी चौक टू चाइना बनाने वाली हॉलीवुड फिल्म निर्माण कंपनी वार्नर ब्रदर्स भी भारत में फिल्म निर्माण से हाथ खींच चुकी है। इसके अलावा परसेप्ट पिक्चर्स, सहारा मोशन पिक्चर्स, सारेगामा फिल्म डिवीजन, बिड़ला समूह की अप्लॉज एंटरटेनमेंट, महिंद्रा, सिंघानिया और टाटा ग्रुप की फिल्म इकाइयों ने भी हिंदी फिल्में बनाने के बाद इस धंधे से तौबा कर ली।