फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर मचा घमासान, एक साथ रिलीज हुई 9 फिल्में

Fri, 02 Sep 2016 04:38 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : BBC
सोनाक्षी सिन्हा दो साल बाद स्क्रीन पर एक नई फिल्म में दिखेंगी और जाहिर है उन्हें और निर्माता को फिल्म से उम्मीदें होंगी लेकिन अकीरा को एक या दो नहीं पूरी 9 फिल्मों से टक्कर लेना होगा। एक तरफ चीनी (हाँग काँग) मार्शल आर्ट्स फिल्मों के सुपरहिट स्टार जैकी चैन की फिल्म स्किपट्रेस है वहीं शीना बोरा मर्डर केस पर बनी पहली फिल्म ‘डार्क चॉकलेट’ भी दो सितंबर को रिलीज हुई है।
इस शुक्रवार को हॉलीवुड और बॉलीवुड को मिलाकर नौ फिल्में रिलीज हुई हैं:-
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : Self
अकीरा
तेवर के फ्लॉप होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा की उम्मीदें अब अकीरा पर टिकी हैं। एक कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की को, जो मार्शल आर्ट्स जानती है, एक भ्रष्ट पुलिस अफसर के गुंडे गलती से किडनैप कर लेते हैं। लेकिन यह गलती उन्हें कितनी भारी पड़ती है और अकीरा अपने अपहरणकर्ताओं को कैसे सबक सिखाती है, यही इस फिल्म की कहानी है। फिल्म के निर्देशक हैं गजनी जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके ए आर मुरुग दास और फिल्म में सोनाक्षी सोलो हीरो हैं लेकिन फिल्म की एक खास बात है मशहूर निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप का विलेन के रोल में होना।

आप में से जो लोग यह सोच रहे हैं कि इस फिल्म में आपको शायद शत्रुघ्न सिन्हा भी दिखेंगे तो ऐसा नहीं है क्योंकि बीबीसी को दिए अपने इंटरव्यू में सोनाक्षी पहले ही साफ कर चुकी हैं कि शत्रुघ्न इस फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पाए थे।
विज्ञापन

3 of 10
डार्क चॉकलेट
साल 2015 के सबसे चर्चित केस शीना बोरा हत्याकांड को लेकर फिल्म बनना तय था। जाहिर है केस में किसी बॉलीवुड फिल्म जैसा ही मसाला था। वैसे डार्क चॉकलेट मूल रूप से एक बंगाली फिल्म है जिसमें मुख्य किरदार निभा रही हैं महिमा चौधरी (इंद्राणी) और रिया सेन (शीना बोरा)।

हिंदी पट्टी में इस फिल्म का बहुत ज्यादा प्रमोशन नहीं हुआ है लेकिन बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में इस फिल्म की चर्चा है क्योंकि इसके निर्देशक अग्निदेव चटर्जी साल 2012 में तीन हिट फिल्में चारूलता 2011, तीन कन्या और मिसेज सेन दे चुके हैं।

4 of 10
आइलैंड सिटी
विनय पाठक को किसी फिल्म में लीड रोल में देखते ही लगता है कि यह एक आर्ट फिल्म होगी, लेकिन आइलैंड सिटी एक शहर की कहानी का ताना बाना है जिसे युवा निर्देशिका रूचिका ओबेरॉय ने बनाया है। फिल्म की कहानी मुंबई शहर में रहने वाले तीन अलग अलग इंसानो की है जो कैसे एक ही शहर की भाग दौड़ में एक दूसरे से अलग हैं लेकिन फिर भी एक हैं।
इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म विकास प्राधिकरण ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म की निर्देशिका को वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में पुरस्कृत भी किया जा चुका है। फिल्म में आपको हाल ही में ब्रेट ली के साथ ‘अनइंडियन’ में नजर आई अभिनेत्री तनिष्ठा भी नजर आएंगी।
 
विज्ञापन

5 of 10
स्किपट्रेस
इस फिल्म को भले ही हॉलीवुड के क्रिटिकों ने नकारा हो लेकिन जैकी चैन की इस फिल्म ने चाईना में जबर्दस्त कमाई की है और अब यह भारत में रिलीज हो रही है।
जैकी चैन को भारत में पसंद करने वाले कई फैन हैं और लंबे समय से यहां एक चीनी मार्शल आर्ट वाली फिल्म भी रिलीज नहीं हुई है (कुंग फू पांडा एक हॉलीवुड फिल्म है) ऐसे में इस फिल्म के चलने के कई कारण हो सकते हैं। हां एक बात ध्यान रखे कि अब जैकी चैन पहले वाले जैकी नहीं रहे और अगर आप रश ऑवर, ड्रंकन मास्टर या हू एम आई वाले जैकी को देखने जा रहे हैं तो शायद आपको निराशा हो लेकिन वो अभी भी मार्शल आर्ट को कॉमेडी के साथ ही करते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
सनशाइन म्यूजिक टूअर्स एंड ट्रैवल्स
विक्की कौशल ‘मसान’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर अच्छा नाम कमा चुके हैं और अब उनके छोटे भाई सनी कौशल भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए आ चुके हैं।
फिल्म की कहानी कश्मीर के दो युवाओं की है जो गोआ में होने वाले एक संगीत फेस्टिवल ‘सनबर्न’ में जाने का लक्ष्य रखते हैं। फिल्म किसी प्रमोशन एड सी लगती है लेकिन यह युवाओं की एक कहानी है जिसमें एक रोडट्रिप के जरिए दो युवाओं के अपने सपने को पूरा करने की कोशिश दिखाई गई है और वो सपना है एक बार सनबर्न फेस्टिवल में जाना।
विज्ञापन

7 of 10
ये तो टू मच हो गया
फिल्म ये तो टू मच हो गया कि स्टार कास्ट में जाने पहचाने नाम है, जिमी शेरगिल और अरबाज खान इस फिल्म की लीड हैं लेकिन फिर भी इस फिल्म की ज्यादा चर्चा नहीं है और इसका कारण है फिल्म का कम बजट। फिल्म की कहानी है दो जुडवां भाइयों की जो दुनिया के दो अलग अलग हिस्सों में रहकर बड़े हुए हैं और फिर एक दिन नियति उन्हें मिलाती है। जुड़वां भाइयों की कहानी एक घिसा पिटा फार्मूला है और फिल्म के कलाकार खुद भी इस फिल्म की ज्यादा प्रमोशन नहीं कर रहे हैं।

8 of 10
डोन्ट ब्रीथ
इतनी सारी फिल्मों के रिलीज होने का नुकसान यह होगा कि इस अमरीकी थ्रिलर फिल्म को सिनेमाघर नहीं मिल पाएंगे। निर्देशक फेदेरिको अल्वारेज ईवल डेड जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं और डोन्ट ब्रीथ को भी फिल्म समीक्षकों की ओर से काफी तारीफें मिली हैं। एक अंधे व्यक्ति के घर डाका डालने गए तीन चोरों को कैसे अंधे व्यक्ति के जाल में फंसना पड़ता है, डोन्ट ब्रीथ इसी की कहानी है।
फिल्म आपको वाकई डरा सकती है, जबकि इसमें भूत प्रेत का कोई निशान नहीं है। अगर आपको इस फिल्म का शो मिले तो एक बार जरूर देख सकते हैं कम से कम यह अगली दो फिल्मों से तो बेहतर है।

9 of 10
भाग कहां तक भागेगा 
ये दो फिल्में अगर किसी स्क्रीन पर आपको दिख जाए तो आप सर पर पाँव रख कर भाग लीजिएगा। फिल्म भाग कहां तक भागेगा का ट्रेलर ही इतना खराब बन पड़ा है कि इसे आप फिल्म नहीं किसी कॉलेज प्रॉजेक्ट से भी खराब मान सकते हैं। इस फिल्म को सिंघम की तर्ज पर बनाया गया है लेकिन यह सिंघम का सि भी नहीं छू पाती।
विज्ञापन

10 of 10
लास्ट नाइट
लास्ट नाइट को शायद एक रिसॉर्ट के अंदर फिल्माया गया लगता है, फिल्म में कोई भी मंझा हुआ कलाकार नहीं है और फिल्म का स्तर इस बात से पता चल जाता है कि आतंकवादियों को दिखाने के लिए फिल्म में प्लास्टिक की खिलौना बंदूको का इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें