फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohd. Rafi New Song: जल्द सुनाई देगी मोहम्मद रफी की नई हिंदी फिल्म में आवाज, सोशल मीडिया पर हिट हो रहे गाने

Wed, 10 Apr 2024 12:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
एआर रहमान, मोहम्मद रफी, एम एम कीरावणी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
भारतीय फिल्म संगीत में कंप्यूटरों के जरिये पहला गाना रिकॉर्ड करने वाले दक्षिण भारत के मशहूर संगीतकार इलैयाराजा की बायोपिक बननी शुरू हो गई है और ये संयोग ही है कि उनकी लाई तकनीक के बाद संगीत को लेकर तमाम दूसरे तकनीकी प्रयोग भी सबसे पहले दक्षिण भारतीय सिनेमा में ही हुए। संगीतकार ए आ रहमान के बाद ऑस्कर विजेता संगीतकार एम एम कीरावणी (एम एम क्रीम) ने भी फिल्मों में एआई (कृत्रिम मेधा) के जरिये नए गाने रचने शुरू कर दिए हैं और हिंदी सिनेमा से चौंकाने वाली खबर ये है कि एक नई फिल्म में जल्द ही दिग्गज गायक मोहम्मद रफी की आवाज में एक नया गाना इसी तकनीक की मदद से तैयार किए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
वरुण ग्रोवर के साथ जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
एआई के जरिये गाने लिखने का प्रयोग तो अभी शुरू नहीं हुआ है लेकिन पुराने मशहूर गायकों की आवाज में नए गाने बनाने का पहला खुलासा गीतकार जावेद अख्तर ने अपने सीनियर शैलेंद्र के जन्मशताब्दी समारोह में बीते साल किया था। जावेद ने बताया था कि कैसे एक संगीतकार ने उन्हें एक नया गाना स्वर्गीय किशोर कुमार की आवाज में एआई की मदद से तैयार करके सुनाया था। सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर इन दिनों के नए गानों को एआई की मदद से किशोर कुमार और मोहम्मद रफी की आवाजों में तैयार करने का चलन जोरों पर है और ये गाने लोग सुन भी खूब रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लाल सलाम का पोस्टर, एआर रहमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
नई फिल्मों के गाने तैयार करने के लिए एआई के इस्तेमाल के दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रयोग हालांकि बहुत सफल नहीं रहे हैं लेकिन इनकी मुंबई में इन दिनों चर्चा खूब है। एआई से फिल्म ‘लाल सलाम’ के लिए संगीतकार ए आर रहमान ने दिवंगत गायकों बंबा बाक्या और शाहुल हमीद की आवाजों में एक गाना तैयार किया। रहमान ने इसके लिए दोनों के परिवारों से अनुमति भी ली लेकिन, संगीत के सुधी श्रोताओं को ये प्रयोग पसंद नहीं आया।

4 of 5
एम एम कीरावणी और एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
दक्षिण भारतीय सिनेमा में एआई के प्रयोग से गाना बनाने की स्वीकारोक्ति भले ए आर रहमान ने सबसे पहले की हो लेकिन उसके पहले फिल्म ‘हाय नन्ना’ के लिए हेशाम अब्दुल वहाब ने इसका इस्तेमाल किया था। इसके बारे में ज्यादा चर्चा नहीं हुई। लेकिन, सबसे ज्यादा विरोध दक्षिण में एआई के जिस इस्तेमाल का हुआ, वह रहा ‘कीड़ा कोला’ के लिए दिवंगत गायक एस पी बालासुब्रमण्यम की आवाज का इस्तेमाल। अब ऑस्कर विजेता एम एम कीरावणी ने अपनी फिल्म ‘लव मी इफ यू डेयर’ के लिए एआई का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद रफी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
हिंदी फिल्मों में एआई का प्रयोग शुरू होना अभी बाकी है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि एक दिग्गज संगीतकार ने हाल ही में दिवंगत गायक मोहम्मद रफी की आवाज को एक नई फिल्म के गाने के लिए एआई की मदद से फिर से सृजित किया है। ये गाना इसके निर्माण से जुड़े सभी लोगों को पसंद आया है। हिंदी सिनेमा का संगीत अरसे से अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल जैसे गायकों के सहारे ही टिका रहा है। अब इसमें दिवंगत दिग्गज गायकों की आवाजों के पुनर्प्रवेश से मामला दिलचस्प हो सकता है।
Netflix: इटली में 'नेटफ्लिक्स' पर मुकदमा, स्थानीय कलाकारों के अधिकारों को लेकर मुश्किल में दिग्गज ओटीटी कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें