एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। ‘गुरू’, ‘युवा’, ‘बंटी और बबली’, ‘सरकार राज’ जैसी कई फिल्मों में अभिषेक ने अपने अभिनय से लोगों को हैरान कर दिया। इतना सब कुछ होने के बावजूद अभिषेक को जो मुकाम मिलना चाहिए था वो शायद नहीं मिल पाया है।