अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मिशन रानीगंज' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में बेअसर नजर आ रही है। इसी कड़ी में अभिनेता पान मसाला का एड कर एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि, इन सब के बीच अक्षय कुमार के फिल्मी करियर खाते में एक और फ्लॉप जुड़ने जा रही है। इन सब के बीच अक्षय ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और कई दिलचस्प खुलासे भी किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।