फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के ऑटो में बैठकर सम्मान समारोह में पहुंचीं मिस इंडिया रनर अप, हर तरफ हो रही तारीफ

Wed, 17 Feb 2021 01:41 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पिता के ऑटो में बेठकर पहुंचीं मान्या सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं कि पैर जमीन पर रखकर अगर आप आसमान की उड़ान भरते हैं तो कभी नहीं गिरेंगे। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह ने। मान्या मिस इंडिया के खिताब के बेहद करीब जाकर 'क्राउन' भले न जीत पाई हों, लेकिन मंगलवार को उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया जिससे लाखों लोगों का दिल एक झटके में उन्होंने जीत लिया।

 
विज्ञापन

2 of 5
manya singh - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल मान्या को मुंबई के एक कॉलेज में आमंत्रित किया गया था। वहां उनके माता पिता को सम्मानित किया जाना था। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली मान्या सिंह के पिता ऑटो चालक हैं। मुंबई के कार्यक्रम में मान्या अपने माता पिता के साथ उनके ऑटो में बैठकर पहुंचीं, तो लोग देखते रह गए।

विज्ञापन

3 of 5
manya singh - फोटो : सोशल मीडिया
हर कोई मान्या की इस सादगी और जमीनी जुड़ाव देखकर प्रभावित हुआ। सोशल मीडिया पर भी मान्या की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। कल तक जो लोग मान्या को जानते भी नहीं थे, आज वो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 

4 of 5
manya singh - फोटो : सोशल मीडिया
मान्या ने इस दौरान मिस इंडिया कॉन्टेस्ट वाला अपना गाउन पहना हुआ था। उनकी मां पीछे वाली सीट पर बैठी थीं, जबकि उनके पिता ऑटो चला रहे थे। आम तौर पर बच्चे अपने माता-पिता के छोटे -मोटे प्रोफेशन की चर्चा करने से कतराते हैं, लेकिन मान्या ने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए अपने पेरेंट्स को गर्व की अनुभूति दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manya singh - फोटो : सोशल मीडिया
एक ऑटो चालक की बेटी होने के नाते उन्हें भी कई तरह के उतार चढ़ावों का सामना करना पड़ा, लेकिन विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए मान्या ने केवल अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि पूरे राज्या का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें