फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड की रहस्यमयी मौतें, जब सितारों के निधन के बाद उनके पार्टनर पर ठहरी शक की सुई

Wed, 17 Feb 2021 12:02 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kanchan sharma-sandeep nahar - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म एमएस धोनी में छोटू भईया का किरदान निभाने वाले संदीप नागर ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। उन्होंने मरने से पहले पत्नी कंचन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि बॉलीवुड में यह पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर की मौत के बाद उनकी पत्नी या पति शक के घेरे में आए हैं। बॉलीवुड की ऐसी कई कहानियां हैं जब एक की मौत के बाद अगले पार्टनर पर शक की सुई टिक गई हो और मामले में नए नए मोड़ से सब हैरान रह गए हों। आइए जानते हैं फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही मामलों पर-
विज्ञापन

2 of 7
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती
साल 2020 में मुंबई स्थित अपने आवास में सुशांत सिंह राजपूत संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे। इसके बाद उनके परिवार ने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करवाया था और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। सुशांत की मौत के बाद रिया पूरी तरह शक के घेरे में आ गईं। इस मामले में सामने आए ड्रग्स एंगल के बाद रिया को एक महीने तक जेल की हवा भी खानी पड़ी। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
parveen babi
परवीन बाबी-महेश भट्ट
परवीन बाबी उन दिनों लोगों के दिलों पर राज करती थीं, जब महेश भट्ट उनकी जिंदगी में आए। जब ये दोनों रिलेशनशिप में आए तो परवीन का कबीर बेदी से हाल में ही ब्रेकअप हुआ था, वहीं महेश भट्ट की शादी हो चुकी थी। दोनों के बीच सबकुछ ठीक ही चल रहा था कि इसी बीच परवीन के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई। बहुत इलाज के बाद भी उनकी हालत ठीक नहीं हो पाई। इससे परेशान होकर महेश ने उन्हें छोड़ दिया और पत्नी के पास लौट गए। इसके बाद 20 जनवरी 2005 को परवीन की रहस्यमयी हालातों में मौत हो गई थी। अंत समय में वो इतनी अकेली हो गई थीं कि मौत के तीन दिन बाद उनकी लाश सड़ती रही थी।
 

4 of 7
jiah khan - फोटो : file photo
जिया खान-सूरज पंचोली
जिया खान सुसाइड केस अब तक के अनसुलझे मामलों में से एक है। एक्ट्रेस ने साल 2013 में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। जिया की मां राबिया ने ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर बेटी को उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया था। करीब एक महीने तक जेल में सजा काटने के बाद सूरज जमानत पर रिहा हो गए थे।
 
विज्ञापन

5 of 7
rekha - फोटो : social media
रेखा-मुकेश अग्रवाल
रेखा लव लाइफ से लेकर शादीशुदा जिंदगी तक हर बार अपने निजी जीवन को लेकर विवादों में घिरी रहीं। रेखा ने चार मार्च 1990 को मुकेश अग्रवाल से एक मंदिर में शादी की थी, लेकिन यह शादी चल नहीं पाई। अग्रवाल के घरवालों ने भी रेखा को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। शादी के 7 महीने बाद ही दो अक्टूबर को मुकेश ने अपने फार्महाउस के बेडरूम में आत्म हत्या कर ली थी। उन्होंने रेखा के दुपट्टे से लटककर जान दे दी थी। जांच के बाद पता चला कि रेखा से शादी के बाद मुकेश डिप्रेशन से जूझ रहे थे। दोनों के बीच सामंजस्य नहीं बैठ पा रहा था। मुकेश की अचानक मौत के बाद रेखा पर शक की सुई तो घूमी लेकिन उन्होंने इसपर कभी खुलकर बात नहीं की।  
 
विज्ञापन

6 of 7
divya bharti - फोटो : divya bharti instagram fan page
दिव्या भारती-साजिद नडियाडवाला
बेहद खूबसूरत अदाकारा दिव्या भारती की मौत का बॉलीवुड को आज भी अफसोस होता है। महज 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाली दिव्या भारती के बारे में कहा तो जाता है कि पांचवीं मंजिल से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई थी, लेकिन असल कारणों पर अब तक विवाद बना हुआ है। मौत के 11 महीने पहले ही दिव्या और साजिद नाडियाडवाला की शादी हुई थी, जिसके कारण साजिद को उनकी मौत के पीछे जिम्मेदार ठहराया गया था। हालांकि अबतक यह पता नहीं चल पाया है कि दिव्या की मौत आत्महत्या थी या हत्या?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pratyusha banerjee
प्रत्यूषा बनर्जी-राहुल राज
'बालिका वधू' फेम प्रत्यूषा बनर्जी ने अपने करियर के उन दिनों में मौत को गले लगा लिया था जब घर घर में वो स्टार बन गई थीं। प्रत्यूषा की मौत के बाद उनके प्रेमी राहुल राज सिंह भी शक के दायरे में थे। मौत के बाद राहुल प्रत्यूषा के शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गया था। दोनों लिव इन में रहते थे लेकिन प्रत्यूषा को शक था कि राहुल का किसी अन्य महिला के साथ भी संबंध है। माना जाता है कि इसी बात से दुखी होकर प्रत्यूषा ने आत्महत्या कर ली थी। प्रत्यूषा की मौत के बाद राहुल ने एक्ट्रेस सलोनी शर्मा से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें