टीम- मैरी क्रिसमस
- फोटो : सोशल मीडिया
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति अभिनीत मैरी क्रिसमस को हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में फिल्माया गया है। हिंदी संस्करण में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद जैस कलाकार नजर आएंगे, जबकि तमिल संस्करण में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, कविन जय बाबू और राजेश विलियम्स जैसे दिग्गज हैं। दोनों संस्करणों में राधिका आप्टे और अश्विनी कालसेकर का विशेष कैमियो दर्शकों को देखने को मिलेगा।