कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर 'मेरी क्रिसमस' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर फिल्म राधिका आप्टे, संजय कपूर जैसे सितारे भी अहम किरदार में नजर आएंगी। दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज फिल्म का गाना 'नजर तेरी तूफान' रिलीज कर दिया है।