फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal Sudip Sharma: हथौड़ा त्यागी रचने वाले सुदीप शर्मा को ‘एनिमल’ लगी कमजोर, बोले, मुझे फिल्म पसंद नहीं आई

Thu, 04 Jan 2024 07:07 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल, सुदीप शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओटीटी पर हाल के दिनों का सबसे खूंखार किरदार हथौड़ा त्यागी रचने वाली सीरीज ‘पाताल लोक’ बनाने वाले सुदीप शर्मा का नाम भी हिंदी फिल्म जगत के उन सूरमाओं में शामिल हो गया है, जिन्हें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ पसंद नहीं आई। फिल्म ‘एनिमल’ को रिलीज हुए महीने भर से ज्यादा हो चुका है लेकिन हिंदी फिल्म जगत का ध्यान अब भी इस फिल्म पर बना हुआ है। शनिवार को फिल्म की सक्सेस पार्टी यहां मुंबई में होने जा रही है और उससे पहले ‘एनएच 10’, ‘उड़ता पंजाब’ और ‘लाल कप्तान’ जैसी फिल्मों के लेखन से जुड़े रहे सुदीप शर्मा ने अपना मंतव्य इस फिल्म को लेकर सार्वजनिक कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
पाताल लोक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘पाताल लोक’ सीरीज के लेखक सुदीप शर्मा से पहले फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर अभिनेता अरशद वारसी और मनोज बाजपेयी भी अपनी राय साझा कर चुके हैं। अरशद वारसी का कहना है कि ‘एनिमल’ ऐसी फिल्म है जिसे वह एक दर्शक के तौर पर देख सकते हैं, लेकिन बतौर अभिनेता शायद वह फिल्म न करें। वहीं मनोज बाजपेयी ने फिल्म ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा के साथ फिल्म करने के सवाल पर कहा कि सिर्फ नाम देख कर फिल्म नहीं की जाती है। यदि स्क्रिप्ट अच्छी है तो किसी के साथ भी कोई फिल्म करने में परेशानी नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
'एनिमल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब लेखक सुदीप शर्मा ने फिल्म ‘एनिमल’ पर अपने विचार रखते हुए कहा, 'मुझे फिल्म पसंद नहीं आई। हालांकि, यह हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, इसमें कोई दो राय नहीं है'। सुदीप शर्मा इन दिनों अपनी वेब सारीज ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन को लेकर सक्रिय हैं। सीरीज का दूसरा सीजन साल 2024 में आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो ने इसे लेकर अभी तक कोई एलान नहीं किया है।
Suchitra Krishnamoorthi: डिजाइनर कपड़ों की नुमाइश डरे हुए कलाकारों की पहचान, कामयाबी के साथ जरूरी जिम्मेदारी

4 of 5
'एनिमल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘एनिमल’ देखने के अपने एहसास के बारे में सुदीप शर्मा कहते हैं, ‘मुझे इस फिल्म से कुछ ज्यादा उम्मीदें थीं। फिल्म मुझे पसंद नहीं आई। फिल्म देख कर मुझे कुछ ऐसा महसूस हुआ जो फिल्म का मकसद नहीं था और जो फिल्म का मकसद था वह महसूस करवाने में फिल्म असफल रही।’ सुदीप शर्मा की बनाई एक और सीरीज ‘कोहरा’ बीते साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अपने ठेठ पंजाबी अंदाज के लिए इस सीरीज की काफी तारीफ हुई है।
Hanu Man: प्रशांत बोले, हनुमान कहो या हनु मैन, मुझे दोनों नाम स्वीकार्य, तेजा ने खोले कहानी के दिलचस्प राज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'एनिमल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘एनिमल’ बीते साल की हिंदी सिनेमा की सफल फिल्मों में से एक है। फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा फिल्म में अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल ने भी प्रमुख भुमिकाएं निभाई हैं। तृप्ति डिमरी ने फिल्म में रणबीर कपूर के साथ एक न्यूड सीन भी किया है जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की तादाद में बीते एक महीने में बेतहाशा वृद्धि हुई है। 
Merry Christmas: मेरी क्रिसमस की प्रेस कांफ्रेंस में पूछे रटे हुए सवाल, प्रोड्यूसर सेंसर बोर्ड फुल ऑन एक्टिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें