फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meena Kumari Birth Anniversary: कमाल अमरोही ने मीना कुमारी से रचाई थी तीसरी शादी, क्लिनिक जाने के बहाने कर लिया था निकाह

Sat, 01 Aug 2020 05:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
गम ही दुश्मन है मेरा, गम ही को दिल ढूंढ़ता है  
एक लम्हें की जुदाई भी अगर होती है

बैठे रहे हैं रास्ता में दिल का खंडहर सजा कर  
शायद इसी तरफ से एक दिन बहार गुजरे 


मीना कुमारी की कलम में सितमों की इतनी स्याही थी कि जब भी उन्होंने कागज पर कुछ लिखा तो बस दिल का दर्द फट पड़ा। अभिनय की उस मूर्त को लोग नायब अभिनेत्री कहते थे। उनकी खूबसूरती के किस्से सदियों तक सुनाए जाएंगे...लेकिन फिर भी उनके नाम के साथ ट्रेजडी क्वीन जोड़ा जाता रहेगा। मीना कुमारी और कमाल अमरोही की प्रेम कहानी भी किसी ट्रेजडी से कम नहीं लगती है। आज मीना कुमारी के जन्मदिन आपको बताते हैं दोनों की प्रेम कहानी।
विज्ञापन

2 of 5
मीना कुमारी
कमाल अमरोही ने फिल्म अनारकली के लिए मीना कुमारी को साइन किया। हालांकि ये फिल्म पूरी नहीं हो पाई क्योंकि प्रोड्यूसर इस फिल्म का बजट कम रखना चाहते थे, जो कमाल को पसंद नहीं आया। इस दौरान एक हादसे में मीना कुमारी के चोट लग गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
मीना कुमारी
कमाल अमरोही घायल मीना कुमारी को देखने पहली बार अस्पताल पहुंचे। तब मीना कुमारी की छोटी बहन ने उन्हें बताया कि आपा तो मौसम्बी का जूस नहीं पी रहीं हैं। लेकिन कमाल के सामने मीना कुमारी ने एक झटके में जूस पी लिया। कमाल हर हफ्ते मीना कुमारी को देखने मुंबई से पूना आने लगे।

4 of 5
मीना कुमारी
यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां शुरू हुईं। दोनों ने रोजाना एक दूसरे को खत लिखने का फैसला लिया। इधर मीना कुमारी के पिता को दोनों का इस तरह करीब आना रास नहीं आ रहा था। कमाल पहले ही दो शादियां कर चुके थे और उनके तीन बच्चे भी थे। लेकिन मीना कुमारी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमाल अमरोही
एक्सीडेंट के बाद मीना कुमारी अपनी बहन के साथ वॉर्डन रोड पर स्थित एक मसाज क्लिनिक पर रोज जातीं थीं। उनके पिता कार से दो घंटे के लिए उन्हें छोड़ जाया करते। 14 फरवरी, 1952 को दोनों बहनें पिता के छोड़ने के बाद कमाल अमरोही के पास पहुंचीं। काजी पहले तैयार थे, उन्होंने पहले सुन्नी रवायत से और फिर शिया रवायत से निकाह करवाया।

Friendship Day 2020: ये हैं दोस्ती पर बनी 10 बेहतरीन फिल्में, देखते ही खुश हो जाएगा दिल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें