मनीषा कोइराला, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बचपन में मनीषा डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन मॉडलिंग ने उनके लिए ग्लैमर इंडस्ट्री के दरवाजे खोल दिए। साल 1991 में उन्होंने सुभाष घई की फिल्म 'सौदागर' से डेब्यू किया था। यह फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर थी। 1994 में आई विधु विनोद चोपड़ा की '1942: ए लव स्टोरी' उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। मनीषा ने अपने करियर में 'बॉम्बे', 'अकेले हम अकेले तुम', 'मन', 'दिल से', 'खामोशी', 'गुप्त', 'कच्चे धागे' और 'लज्जा' सहित अन्य फिल्में कीं।