फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी से एकता कपूर तक मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचे सितारे, देखिए तस्वीरें

Tue, 22 Oct 2019 08:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Manish Malhotra Diwali Party - फोटो : twitter
दिवाली में अभी कुछ वक्त है लेकिन सिनेमाजगत के सितारे आए दिन दिवाली पार्टी में स्पॉट किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले निर्माता रमेश तुरानी ने दिवाली पार्टी रखी थी तो वहीं अब मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने सोमवार को दिवाली पार्टी रखी। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे जमीं पर उतरे और मीडिया को जमकर पोज भी दिए। तस्वीरों में देखिए दिवाली के इस जश्न में कौन सा सितारा पहुंचा और किसने क्या ड्रेस पहनी हुई थी।
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shetty and Raj Kundra - फोटो : instagram
दिवाली पार्टी में मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ पहुंचीं। इस मौके पर शिल्पा ने स्कर्ट के साथ लॉग कुर्ता पहना हुआ था। सफेद के साथ गुलाबी कॉम्बिनेशन की ड्रेस में शिल्पा बहुत सुंदर लग रही थीं। वहीं उनके पति राज कुंद्रा डेनिम जींस के साथ नीले रंग का शॉर्ट कुर्ता पहने हुए थे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Arpita Khan Sharma - फोटो : twitter
इन दोनों सितारों के अलावा सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी पहुंची थीं। अर्पिता ने इस मौके पर पारंपरिक ड्रेस को चुना। अर्पिता ने काले और सुनहरे रंग का सूट पहना हुआ था। 

4 of 5
Nusrat Bharucha, Manish Malhotra and Tahira - फोटो : twitter
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप इस मौके पर नुसरत भरूचा के साथ दिखीं। दोनों ने वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई थी। ताहिरा को हाल ही में कैंसर हुआ था। फिलहाल वह ठीक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karan Johar, Ekta, Pooja and Vaani - फोटो : twitter
खास बात है कि इस मौके पर करण जौहर और एकता कपूर एक साथ नजर आए। करण ने काले रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था तो वहीं एकता क्रीम कलर का सूट पहने हुई थीं। इसके अलावा सूरज पंचोली, वाणी कपूर और पूजा हेगड़े के अलावा कई सितारों ने दिवाली पार्टी में शिरकत की। 

यह भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ को जबरन Kiss करने वाली घटना पर पहली बार बोले विशाल- 'हम पुलिस बुलाने वाले थे लेकिन...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें