फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2019: रणवीर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो आलिया बनीं बेस्ट अभिनेत्री, विजेताओं की पूरी लिस्ट

Tue, 22 Oct 2019 08:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
IIFA Awards 2019 - फोटो : PTI
18 सितंबर को मायानगरी में आइफा अवॉर्ड 2019 (IIFA Awards 2019) हुए थे जिसका प्रसारण 20 अक्टूबर को टीवी पर हुआ। इस बार के आइफा में हर बार की तरह फिल्मी दुनिया के सितारों ने डांस का तड़का लगाया। हालांकि बच्चन परिवार और शाहरुख खान अवॉर्ड समारोह से नदारद दिखे। जहां एक ओर इस बार आयुष्मान ने भाई अपारशक्ति खुराना के साथ शो होस्ट किया तो वहीं आखिर में सलमान खान के डांस ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। खास बात है कि सलमान ने अवॉर्ड समारोह के दौरान गाना भी गाया। जानिए इस बार किस फिल्म ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए और किसने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का अवॉर्ड जीता।
विज्ञापन

2 of 8
Ranveer Singh - फोटो : twitter
बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह
फिल्म- पद्मावत

'पद्मावत' फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। फिल्म में रणवीर के नकारात्मक रोल की जमकर तारीफ हुई। इस फिल्म में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और अदिति राव हैदरी थीं। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।
विज्ञापन

3 of 8
Alia Bhatt - फोटो : twitter
बेस्ट एक्ट्रेस - आलिया भट्ट
फिल्म - राजी

'राजी' फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक जासूस का किरदार निभाया था। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। 

4 of 8
Aditi and Vicky - फोटो : twitter
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- अदिति राव हैदरी
फिल्म- पद्मावत
'पद्मावत' फिल्म में अदिति राव हैदरी ने रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार निभाया था। अदिति राव हैदरी के किरदार का नाम फिल्म में मेहरूनिसा था। 

बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल)- विक्की कौशल
फिल्म - संजू

'संजू' फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म संजय दत्त की बायोपिक थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था जबकि विक्की कौशल ने संजू के दोस्त का रोल निभाया था। 
विज्ञापन

5 of 8
Sara, Deepika and Ishaan - फोटो : twitter
बेस्ट डेब्यू (फीमेल)- सारा अली खान
फिल्म - केदारनाथ

बेस्ट डेब्यू (मेल)- ईशान खट्टर
फिल्म- धड़क

स्पेशल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस - दीपिका पादुकोण
फिल्म- चेन्नई एक्सप्रेस

दीपिका पादुकोण को यह अवॉर्ड मशहूर अभिनेत्री रेखा ने दिया।
विज्ञापन

6 of 8
Raj Kumar Hirani - फोटो : twitter
आइफा बिग 20 अवॉर्ड फॉर बेस्ट डायरेक्टर- राजकुमार हिरानी
फिल्म - 3 इडियट्स 

यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी पर आधारित है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

आइफा बिग 20 अवॉर्ड बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - प्रीतम
फिल्म - ऐ दिल है मुश्किल
विज्ञापन

7 of 8
Saroj Khan - फोटो : twitter
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- अमाल मलिक, गुरु रंधावा, रोचक कोहली, सौरभ-वैभव, हनी सिंह, जैक नाइट
फिल्म - सोनू की टीटू की स्वीटी

हिंदी सिनेमा का सबसे प्रमुख भारतीय डांस कोरियोग्राफर - सरोज खान

प्रसिद्ध कॉमेडियन- सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी

बेस्ट लिरिसिस्ट- अमिताभ भट्टाचार्य
फिल्म- धड़क
विज्ञापन

8 of 8
iifa awards - फोटो : twitter
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) - हर्षदीप कौर और विभा सर्राफ
गाना- दिलबरो (फिल्म-राजी)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) - अरिजीत सिंह
गाना- ऐ वतन (फिल्म-राजी)

बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड- श्रीराम राघवन, पूजा  लधा सूर्ती, अरिजी बिस्वास, योगेश चंदेकर, हेमंत राव (फिल्म- अंधाधुन)
 
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- जगदीप

यह भी पढ़ें- नाले के पाइप में रहकर मुंबई में गुंडई करता था ये एक्टर, 'मोना डार्लिंग' ने बनाया था मशहूर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें