मंगलवार का दिन हिंदी सिनेमा में एक अनोखा संयोग लेकर आया। राज कपूर की चर्चित फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन मंदाकिनी ने 26 साल बाद फिर से मनोरंजन जगत में अपनी वापसी का यहां मुंबई में एलान किया। और, इसी फिल्म में उनके हीरो रहे राजीव कपूर की वापसी वाली फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ का मंगलवार को ही नेटफ्लिक्स नामक ओटीटी पर प्रीमियर हुआ। मंदाकिनी अपने बेटे राबिल के लिए कैमरे के सामने वापस आई है। मंदाकिनी की वापसी का एलान जिस जगह पर होना था, वह जगह मंदाकिनी को देखने उमड़े लोगों के चलते छोटी पड़ गई। लेकिन, बरसों बीत जाने के बाद भी मंदाकिनी का अतीत उनका पीछा नहीं छोड़ रहा और मंदाकिनी भी इससे इतना तंग आ चुकी हैं कि इस बार बताते हैं कि वह सवाल सामने आते ही बरस पड़ीं..