90 के दशक की हॉट हीरोइनों में शुमार ममता कुलकर्णी आज अपना 45वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहीं हैं। पिछले दिनों ममता कुलकर्णी विवादों में फंस गई थीं। ममता पर अपने पति विक्की गोस्वामी के साथ मिलकर 2000 करोड़ की ड्रग्स की तस्करी करने का आरोप लगा है। इस मामले में कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। लेकिन अभी तक ममता पकड़ी नहीं गई हैं। जानें हीरोइन से कैसे माफिया बन गईं ममता कुलकर्णी...
विज्ञापन
नाम बदलकर ड्रग्स का बिजनेस कर रही हैं ममता कुलकर्णी, धर्म बदलकर जेल में ब्वॉयफ्रेंड से किया था निकाह
2 of 9
ममता
ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। विक्की गोस्वामी एक इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट सरगना है। ममता विक्की के प्यार में पड़ने के बाद उनके साथ मिलकर ड्रग्स का बिजनेस हैंडल करने लगीं। साल 2014 में केन्या पुलिस और अमेरिकी ड्रग इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के स्टिंग ऑपरेशन के बाद विक्की को अरेस्ट कर लिया गया था।
ये भ्ाी पढ़ें- ममता कुलकर्णी ही नहीं बॉलीवुड के ये सितारे भी अंडरवर्ल्ड से संबंधों के कारण चर्चा में रहे
विज्ञापन
नाम बदलकर ड्रग्स का बिजनेस कर रही हैं ममता कुलकर्णी, धर्म बदलकर जेल में ब्वॉयफ्रेंड से किया था निकाह
3 of 9
ममता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब विक्की दुबई की जेल में था तब ममता कुलकर्णी ने उससे शादी कर ली थी। विक्की का होटल बिजनेस भी था। जेल में रहने के दौरान उनका सारा बिजनेस ममता ही संभालती थीं। दुबई में विक्की को आजीवन कारावास यानी 25 साल की सजा दी गई थी। लेकिन विक्की ने सजा से बचने के लिए अपील की थी।
नाम बदलकर ड्रग्स का बिजनेस कर रही हैं ममता कुलकर्णी, धर्म बदलकर जेल में ब्वॉयफ्रेंड से किया था निकाह
4 of 9
ममता
बता दें कि दुबई में अच्छे बर्ताव और कुरान की आयतें सीखकर मुस्लिम धर्म अपनाने वाले व्यक्ति की सजा बहुत कम कर दी जाती है। विक्की ने इसी सजा से बचने के लिए मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था। वह हर समय कुरान की आयतें पढ़ता था। इसके चलते उसे सिर्फ 5 साल की ही जेल हुई थी।
नाम बदलकर ड्रग्स का बिजनेस कर रही हैं ममता कुलकर्णी, धर्म बदलकर जेल में ब्वॉयफ्रेंड से किया था निकाह
5 of 9
ममता
खबरों की मानें तो गोस्वामी ने दुबई की जेल में ही ममता से निकाह किया था। ममता ने भी अपना धर्म बदल लिया था। जेल से छूटने के बाद विक्की और ममता केन्या शिफ्ट हो गए थे। दोनों यहीं से अपना ड्रग्स का बिजनेस संभालते थे। साल 2016 में मुंबई के पास ठाणे 2000 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
नाम बदलकर ड्रग्स का बिजनेस कर रही हैं ममता कुलकर्णी, धर्म बदलकर जेल में ब्वॉयफ्रेंड से किया था निकाह
6 of 9
ममता
इस मामले में विक्की गोस्वामी का नाम सामने आया था। जब ठाणे पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन किया तो संभावना जताई गई कि ममता कुलकर्णी भी इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का चेहरा हो सकती हैं। इसी दौरान केन्या से विक्की का एक चौंका देने वाला बयान आया था। विक्की ने कहा था कि उसका स्मगलिंग से कोई लेना-देना नहीं, न ही ममता कुलकर्णी से कोई रिश्ता है।
नाम बदलकर ड्रग्स का बिजनेस कर रही हैं ममता कुलकर्णी, धर्म बदलकर जेल में ब्वॉयफ्रेंड से किया था निकाह
7 of 9
ममता
विक्की ने कहा था कि ममता कुलकर्णी से उसने कभी शादी नहीं की, वो सिर्फ उनकी दोस्त हैं। ड्रग्स रैकेट चलाने के आरोपों का सामना कर रहीं ममता कुलकर्णी 16 साल बाद अचानक एक दिन मीडिया के सामने आईं। एबीपी न्यूज से बात करने के दौरान ममता ने चौंका देने वाले खुलासे किए थे।
नाम बदलकर ड्रग्स का बिजनेस कर रही हैं ममता कुलकर्णी, धर्म बदलकर जेल में ब्वॉयफ्रेंड से किया था निकाह
8 of 9
ममता
ममता ने कहा था, 'जो भी मेरे बारे में अफवाहे हैं, ये अफवाहें हैं जो फैलाई जा रही हैं। ये जानबूझकर की जा रही हैं, किसी मतलब से फैलाई जा रही हैं।' ममता ने खुद पर लगे ड्रग्स रैकेट चलाने के आरोपों पर कहा कि ड्रग्स से मेरा या विक्की का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। मैं नहीं, पूरी दुनिया है ड्रग डीलर। विक्की ड्रग्स का काम नहीं करता, अगर वो करेगा तो मैं उसे मार डालूंगी।'
नाम बदलकर ड्रग्स का बिजनेस कर रही हैं ममता कुलकर्णी, धर्म बदलकर जेल में ब्वॉयफ्रेंड से किया था निकाह
9 of 9
ममता
ममता ने कहा था, 'विक्की से मेरे किसी भी तरह के शारिरिक संबंध नहीं है, न ही वो मेरा बॉयफ्रेंड है। मैं पिछले 12 साल से तपस्या कर रही थी। इस दौरान मैंने ना शादी की, ना ही सेक्स।' बता दें कि ममता इस समय विक्की गोस्वामी के साथ केन्या में नाम बदलकर रह रही हैं। साल 2012 में कुंभ के मेले के दौरान वो भारत आई थीं।