फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि: Nedumudi Venu के अंतिम दर्शन पर रो पड़े मोहनलाल, ममूटी की आंखों में भी नजर आए आंसू

Tue, 12 Oct 2021 12:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nedumudi Venu last rites - फोटो : Instagram
मलयालम फिल्म अभिनेता नेदुमुदी वेणु का सोमवार को तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। मंगलवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर अभिनेता के आवास पर रखा गया है, जहां उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। अभिनेता ममूटी और मोहनलाल से लेकर तमाम मंत्री और राजनेता Nedumudi Venu के अंतिम दर्शन को उनके घर थंबू पहुंचे हैं। 

नम हो गईं मोहनलाल और ममूटी की आंखें
अपने साथी का शव देखने ही मोहनलाल एक पल के लिए कुछ समझ ही नहीं पाए फिर उन्होंने खुद को संभालते हुए अभिनेता को अंतिम विदाई दी। दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर जमा हुए हैं। नेदुमुदी वेणु को याद कर मोहनलाल की आंखें नम हो गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Nedumudi Venu last rites - फोटो : सोशल मीडिया
नेदुमुदी वेणु का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह 10 बजे से अय्यंकाली मेमोरियल हॉल में रखा गया। जहां उनके चाहने वालों ने उनके अंतिम दर्शन किए। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे शांतिकवडोम में किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Nedumudi Venu last rites - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के मुताबिक एक्टर पेट से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे और सोमवार अपराह्न उनका निधन हो गया। वेणु ने 1978 में जी अरविंदन की फिल्म ‘‘थंबू’’ से मलयालम फिल्म जगत में अपना सफर शुरू किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने अपने घर का नाम भी थंबू रख लिया था।

4 of 5
नेदुमुदी वेणु - फोटो : सोशल मीडिया
वेणु ने करीब 500 फिल्मों में काम किया था जिसमें मलयालम और तमिल फिल्में शामिल हैं। वे दमदार अभिनय तो करते ही थे साथ ही हास्य भूमिकाओं के लिए भी मशहूर थे। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और छह राज्य पुरस्कार दिए गए थे। अभिनेता ने अपने 40 साल लंबे फिल्मी करियर में मलयालम फिल्मों में कई बहुमुखी किरदार निभाए और मनोरंजन की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम ने भी जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नेदुमुदी वेणु को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, नेदुमुदी वेणु एक बहुमुखी अभिनेता थे, जो कई शैलियों से विविध भूमिकाओं में जीवन भर सकते थे। वह एक सफल लेखक भी थे और रंगमंच के प्रति जुनूनी थे। उनका निधन फिल्मों और संस्कृति की दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार के लिए संवेदनाएं। ओम शांति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें