बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में कर रहे हैं। जहां कुछ हीरो साल भर में एक या दो फिल्में करते हैं तो वहीं अक्षय अपने सारे प्रोजेक्ट फटाफट खत्म कर लेते हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने दिल्ली में अपनी एक और फिल्म रक्षा बंधन की शूटिंग पूरी कर ली है। निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय की यह फिल्म शुरुआत में जून में फ्लोर पर चली गई थी। मुंबई में एक बड़े सेट अप पर शूटिंग करने के बाद टीम ने कल रात दिल्ली में इसे पूरा किया।
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय द्वारा किया गया है। जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों ने लिखी है।