ममूटी
- फोटो : instagram:mammootty
ममूटी ने अपने पूरे फिल्मी करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। मुख्य रूप से उन्होंने मलयालम में काम किया था। इसके अलावा वह तमिल, तेलुगू, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। ममूटी कई बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। यह जानकर साउथ सिनेमा के दर्शक भी हैरान हो सकते हैं कि साउथ इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार्स माने जाने वाले ममूटी और कमल हासन ने कभी एक साथ फिल्मों में काम नहीं किया है।