फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्महाउस के केयरटेकर का खुलासा, मौत से एक दिन पहले ही सुशांत ने अपने पालतू कुत्तों की देखभाल के लिए किए थे पैसे ट्रांसफर

Sun, 06 Sep 2020 08:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @ItsSsr
सुशांत सिंह राजपूत का निधन उनके फैंस के लिए सदमे की तरह था। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। हर दिन इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सुशांत के फार्महाउस के केयरटेकर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि अपनी मौत से एक दिन पहले ही सुशांत ने अपने पालतू डॉग्स अमर, अकबर और एंथनी की देखभाल के लिए पैसे ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत का डॉगी फज - फोटो : Twitter- @ItsSsr
सुशांत के केयरटेकर रईस ने एक इंटरव्यू में बताया, 14 जून की दोपहर को मैंने टीवी में देखा कि सुशांत सर ने आत्महत्या कर लिया है। पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। एक दिन पहले ही उन्होंने मेरे अकाउंट में अमर, अकबर और एंथनी की देखभाल के लिए पैसे ट्रांसफर किए थे। रईस ने ये भी बताया कि सुशांत फार्महाउस में शिफ्ट होकर ऑर्गेनिक खेती की प्लानिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
रईस ने कहा, 'सुशांत सर अक्सर फार्महाउस आते थे। वह अक्टूबर 2019 में अपनी यूरोप यात्रा के बाद ठीक नहीं थे, इसलिए वह लगभग दो महीने तक फार्महाउस नहीं आए। उन्होंने शुरूआत में 2018 में फार्महाउस किराए पर लिया था। एक साल बाद, जब अनुबंध के नवीनीकरण का समय आया तो वह इसे खरीद लेना चाहते थे। वह स्थायी रूप से फार्महाउस को लना चाहते थे और उसी के अनुसार जगह तैयार की जा रही थी।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
रईस ने आगे कहा, 'मई 2020 में यह समझौता समाप्त हो गया था, जिसके बाद सुशांत सर ने जून और जुलाई महीनों के लिए अग्रिम भुगतान किया था। रिया का जन्मदिन और उनके पिता के जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को फार्महाउस में मनाया जाता था। उनकी आखिरी दो दौरे (फॉर्म हाउस में) इस साल जनवरी और फरवरी में हुए थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
रईस कहते हैं, 'जनवरी में सुशांत सर अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए रिया चक्रवर्ती के साथ आए थे। उनके साथ सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और कुछ दोस्त भी थे। फिर सुशांत सर फरवरी के अंतिम सप्ताह में यहां आए। उस समय उनके साथ दीपेश सावंत, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और केशव नामक एक रसोइया आया था। वह मार्च में भी यहां आने वाले थे लेकिन नहीं आ पाए। अमर, अकबर और एंथनी अभी भी फार्महाउस पर हैं और अडॉप्शन का इंतजार कर रहे हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें