फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिकी 2 का आशिक बना एंग्री यंग मैन, अमर उजाला से बोले आदित्य- 'मलंग में लोग मेरा नया रूप देखेंगे'

Fri, 07 Feb 2020 01:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म 'आशिकी 2' की ब्लॉकबस्टर कामयाबी से पलक झपकते ही हिंदी सिनेमा के सुपर सितारे बन गए आदित्य रॉय कपूर को अब मलंग में फिर मोहित का साथ मिला है। अमर उजाला से खास बातचीत में आदित्य बता रहे हैं अपने बरसों पुराने उस सपने के बारे में जो इस फिल्म में पूरा हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
मलंग - फोटो : सोशल मीडिया
मोहित सूरी और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी सात साल बाद फिर साथ है, क्या कुछ नया करने वाले हैं आप दोनों?

हमने शुरू से यह तय कर रखा था कि अगर हम फिर साथ काम करेंगे तो कुछ अलग करेंगे। पिछली बार हमने रोमांटिक फिल्म की थी इस बार हमने एक्शन थ्रिलर बनाई है। मैं ऐसी फिल्मों का बचपन से ही बहुत बड़ा फैन हूं लेकिन कभी करियर में मुझे वह करने को नहीं मिला। मुझे किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी जो मुझमें कुछ अलग देख सके और मोहित वही व्यक्ति थे। यह मेरे लिए भी एक मौका रहा कि मैं अपने दूसरे रूप को भी निखार सकूं। मलंग में लोग मेरा नया रूप देखेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रोमांटिक हीरो की छवि के क्या नफा नुकसान हैं?

इसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलू हैं। लोगों को जब आपका काम पसंद आता है तभी वह आपको इस तरह का तमगा देते हैं। एक अभिनेता के तौर पर मैं यह मानता हूं कि यह मेरा शुरुआती दौर है। बहुत सारी श्रेणियां है जिन्हें मैं देखना पसंद करता हूं, इनमें कॉमेडी, एक्शन, रोमांस भी शामिल है। मैं वह सभी तरह की फिल्में करना पसंद करता हूं जिन्हें मैं देखना भी पसंद करता हूं।

4 of 6
Aditya Roy Kapoor, Disha Patani - फोटो : amar ujala
एक सितारे का सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना कितना जरूरी होता है?

मैं अब भी अपने अंदर सोशल मीडिया की आदत डालने की कोशिश कर रहा हूं। छह महीने पहले तक तो मैं सोशल मीडिया पर था ही नहीं। मैं एक साथ कई काम करने वाला व्यक्ति नहीं हूं। जब मैं फिल्म करता हूं तो सिर्फ वही कर रहा होता हूं। आज के दौर के अनुसार यह जरूरत बन गई है। मेरे लिए इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि मैं अपने फैंस से मुखातिब हो सकता हूं।
विज्ञापन

5 of 6
Aditya Roy Kapoor, Disha Patani - फोटो : amar ujala mumbai
10 साल के करियर में आपने इतनी ही फिल्में की हैं, इस दौरान किसी चीज को लेकर मलाल रहा?

मेरे अनुसार जो भी होता है वह एकदम सही समय पर ही होता है। मैंने जो सफर बिताया है मैं उसी से निकले परिणाम की उम्मीद कर सकता हूं। मुझे कॉमेडी फिल्म करनी है। अनुराग बसु के साथ मैं एक फिल्म कर रहा हूं जिसमें मुझे कुछ हद तक यह करने का मौका मिल भी जाएगा। लेकिन मुझे इससे भी अधिक इस श्रेणी की फिल्में करनी है। अब ऐसी फिल्में धीरे-धीरे मेरे पास आ भी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Disha Patani, Anil Kapoor, Aditya Roy Kapoor and Kunal Kemmu - फोटो : social media
एक फिल्मी परिवार का सदस्य होने के क्या फायदे मिले आपको?

मेरे दोनों बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर और कुणाल रॉय कपूर फिल्म इंडस्ट्री में हैं। अपने करियर में मैं जब भी उलझन में होता हूं या फिर कोई बड़ा फैसला लेने की बारी आती है तो मैं उनकी सलाह लेता हूं। सिद्धार्थ निर्माता हैं तो कुणाल अभिनेता और निर्माता दोनों हैं। वे मुझे काफी अच्छी राय देते हैं लेकिन आखिरी में फैसला मैं ही लेता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें