मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका ने इस पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि,'जब आप किसी के साथ रिश्ते में होते हैं तो उम्र का अंतर वास्तव में नहीं होता है'। ये दिलों के साथ दो अलग-अलग दिमागों को जोड़ने वाला होता है। दुर्भाग्य से हम एक ऐसे समाज में रहते हैं, जो समय के साथ आगे बढ़ने से इंकार कर देता है। अगर एक बड़े उम्र का व्यक्ति किसी छोटी लड़की से प्रेम करे तो वो बड़ी बात नहीं होती, लेकिन अगर महिला पुरुष से प्रेम के रिश्ते में बड़ी हो तो उसे कई ताने सुनने पड़ते हैं। बता दें कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस नजर आ रहे हैं ऐसे में फैंस बहुत जल्द इनकी शादी की गुड न्यूज भी सुन सकते हैं।