फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के ये पांच स्टार हैं सलमान खान के सबसे बड़े दुश्मन, शक्ल देखना भी नहीं है पसंद

Sun, 27 Dec 2020 10:12 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान - फोटो : फाइल
सलमान खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के 'दबंग' कहे जाने वाले सलमान, अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में स्पॉटव्बॉय से लेकर एक्टर तक की मदद करने वाले इस अभिनेता को कई लोग भगवान की तरह पूजते हैं। लेकिन सलमान का एक और चेहरा है, जो काफी खतरनाक है। सलमान काफी गुस्सैल हैं और इस वजह से कई लोगों से उनका झगड़ा भी हो चुका है। सलमान के जन्मदिन पर आपको उन पांच लोगों के बारे में बताते हैं जिनसे वह नफरत करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय - फोटो : फाइल
विवेक ओबेरॉय
इस लिस्ट में पहला नाम है विवेक ओबेरॉय का। सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय और विवेक की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इस दौरान विवेक ओबेरॉय ने एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सलमान ने आधी रात को उन्हें फोन पर गंदी-गंदी गालियां दीं और साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद विवेक और सलमान के बीच जैसे जंग शुरू हो गई। कई लोग ऐसा मानते हैं कि विवेक का करियर खराब होने की वजह कहीं न कहीं सलमान खान हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अर्जुन कपूर
सलमान खान और अर्जुन कपूर एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते। इसकी शुरुआत तब हुई जब अर्जुन का नाम सलमान की भाभी रहीं मलाइका अरोड़ा के साथ जुड़ा। अब अर्जुन और मलाइका खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। सलमान की किसी फिल्म या उनके किसी शो में अर्जुन की एंट्री पर बैन लग चुका है। 

4 of 6
अरिजीत सिंह - फोटो : फाइल
अरिजीत सिंह
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह भी सलमान खान के दुश्मनों की लिस्ट में हैं। यह विवाद एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ जब सलमान ने अरिजीत से कहा कि क्या आप सो रहे थे। अरिजीत ने पलटकर जवाब दिया कि आप लोगों ने मुझे सुला दिया। अरिजीत का ये अंदाज सलमान को पसंद नहीं आया और उन्होंने अपनी फिल्म 'सुल्तान' से अरिजीत का गाना हटवा दिया। अरिजीत ने कई बार माफी भी मांगी लेकिन सलमान का दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' को पहले साइन किया और बाद में उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। इस बात से सलमान काफी नाराज हो गए थे। कई बार उन्होंने मंच से प्रियंका पर तंज कसा। वहीं प्रियंका ने पलटवार करते हुए भारत को नाच गाने वाली फिल्म बता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : फाइल
रणबीर कपूर
वैसे तो ऐसा माना जाता है कि सलमान और रणबीर की दुश्मनी का अहम कारण कैटरीन कैफ हैं। लेकिन असल में इस मनमुटाव की नींव रणबीर के बॉलीवुड में लॉन्च होने से पहले ही पड़ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सांवरिया के रिलीज होने से पहले एक पार्टी में रणवीर और सलमान के बीच कुछ अनबन हो गई थी। इस मामले पर एक बार बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा था कि एक सिरफिरे स्टार की वजह से पूरी फिल्म इंडस्ट्री परेशान है। वहीं, बाद में ये मामला सुलझ गया और सलमान ने रणबीर की फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में कैमियो किया, लेकिन कैटरीना और रणबीर की नजदीकियों ने सलमान को खफा कर दिया। आलम ये है कि सलमान-कैटरीना आज भी अच्छे दोस्त हैं लेकिन सलमान और रणबीर एक दूसरे से अक्सर नजरें चुराते नजर आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें