बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान के लिए भावुक पोस्ट लिखी है। उन्होंने यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर लिखी है। मलाइका ने बेटे अरहान को विदाई देते हुए उनकी और अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें लिखा है ' नए सफर पर'। इस पोस्ट में मलाइका ने बेटे को सपना पूरा करने के लिए कहा है।
उन्होंने लिखा, 'हम दोनों एक नई और अज्ञात यात्रा पर जा रहे हैं, जो घबराहट, भय, उत्तेजना, दूरी, नए अनुभवों से भरी हुई है ... मुझे बस इतना पता है कि मुझे आप पर गर्व है, मेरे अरहान।' उन्होंने आगे लिखा है, 'यह आपके पंख फैलाने का समय है, उड़ो और ऊंची उड़ान भरो। अपने सभी सपनों को जीओ।' पोस्ट के साथ शेयर की गई फोटो में दोनों मां-बेटे खिड़की के पास खड़े होकर बाहर की ओर तांक रहे हैं। हालांकि, इस पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं है कि मलाइका, अरहान के किस यात्रा के बारे में बात कर रही हैं। मलाइका के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर परिवार और प्रशंसकों ने भी अपना प्यार जताया है।