एनिमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी आदि की फिल्म ‘एनिमल’ शुक्रवार 1 दिसंबर को बंपर एडवांस बुकिंग के साथ रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन का पहला शो शुरू होने से पहले ही 33.97 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। फिल्म की पहले दिन की कमाई करीब 50 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। सिर्फ वयस्कों के लिए प्रमाण पत्र के साथ रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने बेहतरीन अनुभव किया है।