सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर की लाडली बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने सिख रीति-रिवाज से 8 मई, 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग सात फेरे लिए। वहीं, जोड़े ने 20 अगस्त, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल ने बेटे का नाम वायु रखा है। सोनम कई अवसर पर बेटे संग तस्वीरें साझा करती हैं। हालांकि, वह पोस्ट में बच्चे का चेहरा नहीं दिखाती हैं, न ही वायु के साथ पैपराजी के सामने आती हैं।