फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagyashree: भाग्यश्री को लगा था सूरज बड़जात्या से शादी तय कर रहे माता-पिता, ऐसे दूर हुआ था संदेह

Sun, 21 Jan 2024 09:09 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भाग्यश्री ने एक बातचीत के दौरान बताया, 'यह बहुत ही हास्यास्पद था। सूरज जी के पिता राज बाबू मेरे पिता को सामाजिक रूप से जानते थे। उन्होंने मेरे पिता को फोन किया और कहा कि आपसे मिलना है, मैं अपने बेटे को लेके आ रहा हूं।'
विज्ञापन
1 of 5
भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्हें सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में वह सलमान खान के साथ नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। हाल ही में भाग्यश्री ने सूरज बड़जात्या के साथ अपनी पहली बातचीत को याद किया है, जो बेहद ही हास्यपूर्ण थी। अभिनेत्री ने कहा कि जब वे पहली बार मिले थे, तो उन्होंने सोचा था कि वे माता-पिता द्वारा तय की गई शादी के लिए आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भाग्यश्री और सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया
भाग्यश्री ने एक बातचीत के दौरान बताया, 'यह बहुत ही हास्यास्पद था। सूरज जी के पिता राज बाबू मेरे पिता को सामाजिक रूप से जानते थे। उन्होंने मेरे पिता को फोन किया और कहा कि आपसे मिलना है, मैं अपने बेटे को लेके आ रहा हूं। जाहिर है, हम दोनों के पिताओं के बीच यह चर्चा पहले भी हुई होगी। हमें इसकी जानकारी नहीं थी। वह हमारे गार्डन में बैठे और फिर उन्होंने मुझे बुलाया। सूरज जी और उनके पिता एक तरफ बैठे थे और मेरे माता-पिता दूसरी तरफ बैठे थे।'  
विज्ञापन

3 of 5
भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे बताया, 'राज बाबू ने कहा कि मेरा बेटा आपकी बेटी से कुछ बात करना चाहता है। बच्चे दूसरे कमरे में जाके बात करें?' यह सुनकर भाग्यश्री स्तब्ध रह गईं। उन्होंने सोचा कि उनके माता-पिता सूरज के साथ उनकी शादी करवा रहे। मगर भाग्यश्री की चिंता तुरंत दूर हो गईं, जैसे ही सूरज के पिता ने बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा हैं। अब जब उसकी शादी हो गई है, तो वह अपनी फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं।

4 of 5
भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया
मैंने प्यार किया के हिट होने के बाद भाग्यश्री और सलमान रातोंरात स्टार बन गए। भाग्यश्री ने फिल्म के प्रोडक्शन के दौरान गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए फिल्मों में अपना करियर छोड़ दिया था। भाग्यश्री ने हाल रही में सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी का जान से अपना कमबैक किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया
किसी का भाई किसी का जान में वह एक छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं। भाग्यश्री आखिरी बार फिल्म 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ निम्रत कौर और राधिका मदान मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म की कहानी हाई स्कूल टीचर सजनी शिंदे पर आधारित है। 

SSR Birthday: सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर बहन श्वेता ने साझा किया खास कोलाज, कैप्शन में लिखी दिल की बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें