फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: फाइटर से पहले इन फिल्मों के बोल्ड सीन से सुर्खियों में आईं दीपिका, एक फिल्म पर तो हुआ खूब विवाद

Sun, 21 Jan 2024 01:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ओम शांति ओम से अपनी शुरुआत की थी। वे अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती हैं।  दीपिका जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में नजर आएंगी। फिल्म में दोनों के कुछ इंटीमेट सीन भी हैं, जिसकी झलक हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के एक गाने में लोगों को देखने को मिली है। फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको अभिनेत्री की कुछ ऐसी मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें बोल्ड सीन देकर वे सुर्खियों में आ गई थीं।
Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के डेब्यू में अजय देवगन ने की थी मदद, निर्देशक ने बताई करियर से जुड़ी दिलचस्प बातें
विज्ञापन

2 of 6
गहराइयां - फोटो : सोशल मीडिया
गहराइयां 
फिल्म गहराइयां की वजह से दीपिका ने जबर्दस्त सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में उन्होंने अपने को-स्टार सिद्धांत चतुवेर्दी के साथ बोल्ड इंटीमेट सीन दिए थे। इन दृश्यों की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी।
विज्ञापन

3 of 6
बेशरम रंग गाना - फोटो : social media
पठान
साल 2023 में रिलीज हुई पठान की वजह से दीपिका पादुकोण को खूब ट्रोल किया गया था।  इस फिल्म के गाने बेशरम रंग में उनकी बोल्डनेस की वजह से लोगों ने उनकी काफी आलोचना की थी। गाने में अभिनेत्री ने बोल्ड आउटफिट और कामुक डांस मूव्स के साथ इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया था।

4 of 6
राम लीला - फोटो : सोशल मीडिया
गोलियों की रासलीला राम-लीला
दीपिका पादुकोण की सुपरहिट फिल्मों में गोलियों की रासलीला राम-लीला का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड की रियल रोमांटिक जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका ने इस फिल्म के अंग लगा दे गाने में बोल्डनेस का स्तर बढ़ा दिया था। दोनों ने अपनी कामुकता से स्क्रीन पर आग लगा दी थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
विज्ञापन

5 of 6
तमाशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तमाशा
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी, दर्शकों को खूब पसंद आती है। अभिनेत्री पर्दे पर रणबीर के साथ कई बार रोमांस करती नजर आ चुकी हैं। फिल्म तमाशा में उनके किसिंग सीन ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'रेस 2' में ग्लैमर और एक्शन का तड़का
रेस 2
फिल्म रेस 2 में सैफ अली खान के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। दोनों के बीच फिल्म में इंटीमेट सीन भी थे। अपनी बोल्ड अदाओं से अभिनेत्री ने पर्दे पर आग लगा दी थी। अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें