मैं अटल हूं ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'मैं अटल हूं' के ट्रेलर लांच के दौरान अभिनेता पंकज त्रिपाठी कुर्ता धोती में नजर आए। पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मेरे पिता जी जीवन भर कुर्ता धोती ही पहने, मुझे कुर्ता धोती पहनना बहुत पसंद है।' पंकज त्रिपाठी से जब यह पूछा गया कि क्या वह राजनीति में क्षेत्र में कदम रखेंगे। पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मैं बिहारी हूं।' बातों बातों में पंकज त्रिपाठी ने इस बात की तरह इशारा कर लिया दिया कि वह राजनीति के क्षेत्र में कदम रख सकते हैं। लेकिन उन्होंने कहा, 'अभी एक्टिंग की दुकान बहुत अच्छी चल रही है,लेकिन अगर समाज में बदलाव चाहिए तो राजनीति बहुत जरूरी है।'