पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' की खास स्क्रीनिंग शुक्रवार की शाम महाराष्ट्र के विधान भवन में रखी गई। फिल्म सिनेमाघरों में भी शुक्रवार को ही रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है। इस खास स्क्रीनिंग में फिल्म के निर्माता विनोद भानुशाली और निर्देशक रवि जाधव खासतौर से मौजूद रहे। फिल्म को देखकर सभी लोग काफी खुश नजर आए और सभी ने फिल्म की सफलता के लिए निर्माता व निर्देशक को शुभकामनाएं दीं।