फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maidaan: ओटीटी नहीं सिनेमाघरों में दस्तक देगी मैदान, आमने सामने होंगे अजय देवगन-अक्षय कुमार

Sun, 21 Jan 2024 03:41 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मैदान' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की भिड़ंत अक्षय कुमार से होगी।
विज्ञापन
1 of 5
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' बीते लंबे समय से सुर्खियों में है। अमित शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज को कई दफा टाला जा चुका है। इसी बीच फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बीते दिन रिपोर्ट्स आई थीं कि अजय देवगन की इस फिल्म का प्रीमियर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा। हालांकि, निर्माताओं ने नए खुलासे से फैंस को खुश कर दिया है। फिल्म, बड़े पर्दे पर ही रिलीज होगी। इतना ही नहीं इसकी नई रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर और जी स्टूडियोज के जरिए निर्मित फिल्म 'मैदान' में अजय देवगन एक कुशल भारतीय कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। रविवार को निर्माताओं ने दर्शकों को बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। 'मैदान' इस साल अप्रैल के महीने में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस तरह बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट कई दफा बदली जा चुकी है। इसे साल 2020 से लेकर अब तक टाला जा रहा है। अभिनेता अजय देवगन की बनकर तैयार फिल्म 'मैदान' सबसे पहले 27 नवंबर 2020 को रिलीज होनी थी। फिर इसकी रिलीज बढ़ाकर 11 दिसंबर 2020 की गई। कोविड के चलते इसकी इसकी रिलीज तारीख 13 अगस्त 2021 तक खिसकी। अगस्त के बाद फिल्म की रिलीज तारीख  दशहरे के मौके पर यानी 15 अक्टूबर 2021 को कर दी गई। यह तारीख फिर बदली और नई तारीख  3 जून 2022 मिली। हालांकि, लंबे इंतजार के बाद यह ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी ने खोली बॉलीवुड की पोल, कहा- स्टार्स अपने प्रतिद्वंदी कलाकर की करवाते हैं ट्रोलिंग

4 of 5
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मैदान' में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि और गजराज राव जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं। अमित शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह मूवी वर्ष 1952 और 1962 के बीच भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग पर आधारित है। बोनी कपूर और जी स्टूडियोज के जरिए निर्मित 'मैदान' में अजय देवगन एक कुशल भारतीय कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। 

Hanuman: 'हनुमान' के निर्माता मना रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न, दर्शकों को दिया यह खास तोहफा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
महान कोच सैयद अब्दुल रहीम भारतीय फुटबॉल के संस्थापक और पिता के तौर पर जाने जाते हैं। इस फिल्म में बंगाली अभिनेता रूद्रनील घोष भी अहम किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म को बोनी कपूर जी स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

Sam Bahadur: ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही 'सैम बहादुर', जानें दर्शक कब और कहां देख सकते हैं विक्की कौशल की फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें