फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: नीना गुप्ता ने कई मुश्किलों के साथ की मसाबा की परवरिश, बोलीं- झाड़ू लगा लेती लेकिन...

Sun, 13 Jun 2021 02:01 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने अभिनय के अलावा बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं और इन दिनों अपनी ऑटोबायोग्राफी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की ऑटोबायोग्राफी का नाम है 'सच कहूं तो।' इस किताब में उन्होंने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों के बारे में कई खुलासे किए हैं। नीना गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं और इस किताब में उन्होंने खुलासा किया है कि बेटी मसाबा के जन्म के समय उनके पास पैसे नहीं थे। बता दें, नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं।

रिचर्ड्स से अभिनेत्री को बेटी मसाबा गुप्ता है। अभिनेत्री ने बताया है कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तो आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं। मसाबा के जन्म के समय उनके लिए ऑपरेशन कराना भी मुश्किल हो गया था। अब हाल ही में नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा गुप्ता को सिंगल मदर के रूप में पालने को लेकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : instagram
उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उन्हें स्वतंत्र रहना और जीवन में अपना रास्ता खुद बनाना सिखाया। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास था कि मैं अपने पैसे या किसी भी तरह की मदद किसी से नहीं मांगूंगी। मैं कुछ ना कुछ कर लूंगी। मुझे कोई काम करने में शर्म नहीं है। ये मेरी मां से मैंने सीखा। मैं झाड़ू लगा लूंगी, मैं बर्तन मांज लूंगी, लेकिन मैं मांगूगी नहीं। इसलिए मुझे वो भरोसा था।'
विज्ञापन

3 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : instagram
इससे पहले अभिनेत्री ने बताया है कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तो आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं। मसाबा के जन्म के समय उनके लिए ऑपरेशन कराना भी मुश्किल हो गया था। नीना गुप्ता ने किताब के जरिए बताया है कि वह मसाबा को नॉर्मल डिलीवरी के जरिए ही जन्म दे सकती थी। इसमें केवल 2000 रुपये का खर्चा था और अभिनेत्री के खाते में इतने ही रुपये मौजूद थे। उनके लिए ऑपरेशन करवाना काफी मुश्किल था क्योंकि इसमें लगभग 10,000 रुपये का खर्चा था।

4 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनकी डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही रकम टैक्स रिम्बर्समेंट के तौर पर उन्हें 9,000 रुपये मिले थे। जिसके बाद उनके बैंक खाते में 12,000 रुपये हो गए और तब उन्होंने अपना ऑपरेशन करवाया था। बता दें, नीना गुप्ता ने सिंगल मदर के तौर पर मसाबा की परवरिश की है। वहीं विव रिचर्ड्स के साथ नीना गुप्ता का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और उनका ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta
साल 2008 में नीना गुप्ता ने लगभग 50 साल की उम्र में विवेक मेहरा से शादी की थी। नीना और विवेक मेहरा की मुलाकात लंदन से मुंबई की एक फ्लाइट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। नीना की पहले से एक बेटी थी मसाबा, लेकिन विवेक को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा। हालांकि, शादी के बाद भी दोनों दो अलग-अलग शहरों में रहते हैं। लेकिन पिछले दिनों अभिनेत्री ने बताया था कि लॉकडाउन में उन्हें विवेक के साथ वक्त बिताने का मौका मिला और वो दोनों पहली बार पति-पत्नी की तरह रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें