फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंवेदनशीलता: मंदिरा बेदी के पति के निधन पर बात करते हुए महिमा चौधरी ने दिया हंसते हुए पोज, हुईं ट्रोल

Thu, 01 Jul 2021 07:45 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मंदिरा बेदी और राज कौशल, महिमा चौधरी और उनकी बेटी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुधवार 30 जून का दिन काफी दुख भरा रहा। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक और अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।  यह समय मंदिरा के परिवार के लिए तो कठिन है ही साथ ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। राज के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे। मंदिरा बेदी और उनके परिवार के लिए यह यकीनन एक अंतहीन दुख है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई राज कौशल को श्रद्धांजलि दे रहा है। बॉलीवुड सितारे और फैंस मंदिरा व उनके परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं। उन्हीं में से एक महिमा चौधरी भी हैं।

गौर करने वाली बात रही कि महिमा ना तो राज कौशल की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं और ना ही उन्हें शोक सभा में देखा गया। वहीं महिमा चौधरी को बुधवार को ही अपने बच्चों के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने राज कौशल पर बात करने से पहले मीडिया के सामने हंसते हुए पोज दिए। जिसपर लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई है।

विज्ञापन

2 of 5
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, महिमा चौधरी की एक वीडियो विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। आप देख सकेंगे कि महिमा अपने बच्चों के साथ कैमरे के सामने हंसते हुए पोज देती हुई नजर आईं। उसके बाद उन्होंने राज कौशल से जुड़ी अपनी कुछ यादों को साझा किया।
विज्ञापन

3 of 5
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने दिवंगत फिल्मकार की बचपन की तस्वीर दिखाते हुए बताया कि वह राज कौशल को काफी छोटी उम्र से जानती हैं। महिमा चौधरी ने उन्हें अच्छी तरह याद किया और कहा कि वह राज कौशल के बच्चों वीर और तारा के बारे में सोचकर दुखी थीं। वहीं मीडिया के सामने राज कौशल के बारे में बात करते हुए महिमा चौधरी के हंसने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
 

4 of 5
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
एक सोशल मीडिया यूजर ने अभिनेत्री को ट्रोल करते हुए लिखा, 'असंवेदनशीलता की भी सीमा होता है।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'क्या वह सच में दुख बयां कर रही हैं ? ऐसा लग तो नहीं रहा है, हंस रही हैं पोज दे रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, महज 49 साल की उम्र में राज कौशल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके आकस्मिक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री भी सदमे में आ गई है। 24 जुलाई को राज अपना 50वां जन्मदिन मनाते। मंदिरा बेदी और उनके परिवार के लिए यह यकीनन एक अंतहीन दुख है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। बॉलीवुड सितारे और फैंस मंदिरा व उनके परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें