फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की इन पांच अभिनेत्रियों के पति उम्र में हैं इनसे छोटे, पहले हुआ प्यार और फिर बनाया जीवनसाथी

Fri, 24 Jul 2020 03:23 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
माही विज, भारती सिंह, कश्मीरा शाह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। यह सितारे बहुत बार अपने प्रेम संबंधों की वजह से भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। प्रेम बेहद खूबसूरत चीज है और जब यह हो जाता है तो फिल्मी सितारों सहित आम लोगों के लिए भी उम्र, धर्म, जात, रंग,- रूप कुछ भी मायने नहीं रखता है। ऐसे ही मिसाल टीवी की कुछ जोड़ियों ने पेश की हैं। जी हां, टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई अभिनेता हैं जो अपनी पत्नी से उम्र में छोटे रहे हैं, लेकिन प्यार के सामने उम्र उनके लिए महज के नबंर है। आज हम आपको टीवी की ऐसी अभिनेत्रियों से रूबरू करवाते हैं जिनके पति उनसे उम्र में छोटे हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
जय भानुशाली और माही विज - फोटो : सोशल मीडिया
माही विज और जय भानुशाली
यह दोनों टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी की थी। जय भानुशाली पत्नी माही विज से तीन साल छोटे हैं। इन दोनों के तीन बच्चे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सनाया ईरानी और मोहित सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
सनाया ईरानी और मोहित सहगल
इन दोनों की उम्र में दो साल का अंतर है। सनाया ईरानी पति मोहित सहगल से दो साल बड़ी हैं। इन दोनों ने साल 2016 में शादी की थी। सनाया ईरानी 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'रंगरसिया' सहित कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। वहीं मोहित सहगल मिले 'जब हम तुम' और 'सरोजनी एक नई पहल' सहित कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं। 

4 of 6
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया
यह छोटे पर्दे की चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। भारती सिंह कई टीवी शोज और फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। वहीं उनके पति हर्ष लिम्बाचिया कॉमेडी स्क्रिप्ट लिखने का काम करते थे। हर्ष लिम्बाचिया अपनी पत्नी भारती सिंह से तीन साल छोटे हैं। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने साल 2017 में शादी की थी। 
विज्ञापन

5 of 6
सुयश राय किश्वर मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय
यह दोनों टीवी के चर्चित कलाकार हैं। अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। किश्वर अपने पति और अभिनेता सुयश से आठ साल बड़ी हैं। किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने साल 2016 में शादी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक
यह दोनों टीवी सीरियल्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के भी शानदार और चर्चित कलाकार हैं। कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक के बीच 11 साल का फर्क है। कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक ने एक-दूसरे से साल 2013 में आई थी। इन दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें