फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday: फिल्मी कहानी से कम नहीं महेश बाबू की लव स्टोरी, पहली ही मुलाकात में इस अभिनेत्री को दे बैठे थे दिल

Mon, 09 Aug 2021 07:09 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नम्रता शिरोडकर, महेश बाबू - फोटो : Instagram
दमदार अभिनय और क्यूट लुक्स से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू नौ अगस्त को अपना मनाते हैं। इस साल महेश बाबू अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं।उनका जन्म तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। महेश बाबू ने चेन्नई के सेंट बेडे एंग्लो इंडियन हाइयर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की थी। महेश बाबू के साथ इसी स्कूल में तमिल एक्टर कार्थी और सूर्या के भाई ने भी पढ़ाई की थी। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने फिल्म करियर शुरुआत की थी। उन्होंने लीड एक्टर के रूप में पहली बार साल 1999 में रिलीज हुई 'राजाकुमाडु' फिल्म में काम किया था। उन्होंने 'राजाकुमाडु' के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की सीढ़ियों चढ़ते चले गए। महेश बाबू फिल्मों के अलावा अपनी पत्नी और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नम्रता शिरोडकर की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। इन दोनों की शादी को 16 साल हो चुके हैं।

फिल्मी है नम्रता और महेश बाबू की प्रेम कहानी

नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। महेश बाबू के जन्मदिन के मौके पर हम आपको इन दोनों कलाकारों की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। नम्रता शिरोडकर पति महेश बाबू से चार साल बड़ी है लेकिन इन दोनों के बीच कभी भी उम्र की सीमा नहीं आई।
विज्ञापन

2 of 5
महेश बाबू, नम्रता शिरोडकर - फोटो : file photo
नम्रता शिरोडकर हिंदी सिनेमा के जानी- मानी अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। नम्रता शिरोडकर ने साल 1993 में 'फेमिना मिस इंडिया' का खिताब जीता था। नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की पहली मुलाकात तेलुगू फिल्म 'वामसी' की शूटिंग के दौरान हुई थी। यह फिल्म साल 2000 में आई थी।


 
विज्ञापन

3 of 5
महेश बाबू, नम्रता शिरोडकर - फोटो : file photo
पहली मुलाकात के बाद ही नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक यह दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। 'वामसी' फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को भले ही एक-दूसरे से प्यार हो गया, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को कभी भी मीडिया के सामने नहीं कबूला था। यहां तक कि महेश बाबू ने नम्रता शिरोडकर के साथ अपने रिश्ते के बारे में परिवार को भी नहीं बताया था। 

4 of 5
महेश बाबू, नम्रता शिरोडकर
महेश बाबू ने अपने और नम्रता के रिश्ते के बारे में सबसे पहले अपनी बहन को बताया था। महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद यह दोनों 10 फरवरी साल 2005 में शादी के बंधन में बंध गए थे। अपनी शादी से पहले ही नम्रता शिरोडकर ने तय कर लिया था कि वह फिल्मी दुनिया को छोड़ देंगी, इसलिए उन्होंने शादी से पहले अपने सारे प्रोजेक्ट खत्म कर लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर बच्चों के साथ - फोटो : file photo
शादी के एक साल बाद ही नम्रता शिरोडकर ने बेटे गौतम को जन्म दिया। शादी के तीन साल बाद ऐसे खबरें सुननें को मिली थीं कि नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन इन दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर कोई बात नहीं की। इसके बाद नम्रता शिरोडकर ने साल 2012 में बेटी सितारा को जन्म दिया। नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू अब अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें