बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सुभाष घई एक समय माधुरी दीक्षित के कायल थे। माधुरी उनकी सबसे पसंदीदा हीरोइन हुआ करती थी लेकिन आज ऐसा क्या हुआ कि उनकी पार्टी से माधुरी दीक्षित का नाम हटा दिया गया। जी हां वजह जानकर आप चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
सुभाष घई ने अपनी पार्टी में नहीं बुलाया माधुरी को, वजह जानकर चौंक जाएंगे
2 of 5
आपको बता दें कि सुभाष घई की मशहूर फिल्म 'राम लखन' के 30 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर उन्होंने फिल्म की पूरी टीम के लिए एक पार्टी भी रखी है पर इस पार्टी से फिल्म की हीरोइन रहीं माधुरी दीक्षित नहीं आएंगी। खबर है कि सुभाष घई की फेवरेट लिस्ट में रहने वाली माधुरी दीक्षित को उन्होंने पार्टी के लिए नहीं बुलाया है।
विज्ञापन
सुभाष घई ने अपनी पार्टी में नहीं बुलाया माधुरी को, वजह जानकर चौंक जाएंगे
3 of 5
सूत्रों के अनुसार सुभाष घई ने ये पार्टी अपनी नई लॉन्च की गई मुक्ता ए2 70एमएम थिएटर में रखी है। इस पार्टी में फिल्म 'राम लखन' के हीरो अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, सतीश कौशिक और गुलशन ग्रोवर को बुलाया गया है लेकिन पार्टी में माधुरी को नहीं बुलाया गया है।
सुभाष घई ने अपनी पार्टी में नहीं बुलाया माधुरी को, वजह जानकर चौंक जाएंगे
4 of 5
जब सुभाष घई से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने जो जवाब दिया वो वाकई चौकाने वाला था। उन्होंने कहा कि हमने माधुरी को इसलिए नहीं बुलाया क्योंकि लेडीज के साथ सबसे बड़ी प्रॉब्लम ये है कि वो अकेले नहीं चलतीं। उनके साथ उनका मैनेजर और बच्चे भी होते हैं जबकि हीरो बस बैग उठाकर पार्टी में आ जाते हैं।
सुभाष घई ने अपनी पार्टी में नहीं बुलाया माधुरी को, वजह जानकर चौंक जाएंगे
5 of 5
उन्होंने ये भी कहा कि अनिल, संजू से लेकर जैकी तक उनके काफी अच्छे संबंध हैं और उनका घर भी आना-जाना होता रहता है। इसलिए बस एक कॉल करते ही वो उनकी पार्टी में आने के लिए तैयार हो गए।