माधुरी दीक्षित श्रीराम नेने
- फोटो : Insatagram- @TeamMadhuridixit
माधुरी शादी के बाद अमेरिका चली गई थीं। वहां पर अपने जीवन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि अमेरिका मे उन्होंने सारा काम करना सीखा था। धक-धक गर्ल ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'भारत में आप अपने नौकर पर सारा काम छोड़ देते हैं लेकिन अमेरिका में ये सारा काम आपको खुद करना होता है। मुझे याद है जब मैं पहली बार सब्जी लेने निकली तो मुझे घबराहट हो रही थी लेकिन ये बहुत अच्छा था'।