दिलीप कुमार और मधुबाला
अभिनेता ने आगे लिखा, 'जब मुझे मधु से उनके पिता की योजनाओं के बारे में मालूम चला तो मेरी उनसे कई बार बातचीत हुई, जिसमें मैंने उन दोनों से कहा कि मेरे काम करने का अपना तरीका है, मैं अपने हिसाब से प्रोजेक्ट चुनता और करता हूं। उसमें मेरा अपना भी प्रोडक्शन हाउस हो तो भी ढिलाई नहीं कर सकता।' दिलीप की यही बात मधु के पिता को बुरी लग गई थी। मधुबाला के पिता की नाराजगी के बाद भी दिलीप अभिनेत्री संग शादी रचाना चाहते थे। साल 1956 में फिल्म 'मलमल' की शूटिंग के दौरान दिलीप कुमार मधुबाला से मिले और कहा, 'काज़ी इंतजार कर रहे हैं चलो मेरे घर आज शादी कर लेते हैं।' ये सुनकर मधुबाला रोने लगी थीं। दिलीप कुमार ने कहा था, 'अगर तुम आज नहीं चली तो मैं तुम्हारे पास लौटकर नहीं आऊंगा, कभी नहीं आऊंगा।' ठीक वैसा ही हुआ, दिलीप मधुबाला के पास फिर कभी नहीं लौटे।