फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर डांसर चैप्टर 4: स्पेशल गेस्ट बन शो में पहुंची 'फूल और कांटे' की ये हीरोइन, देखें कितना बदल गया लुक

Thu, 26 Aug 2021 04:53 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Super Dancer Chapter 4 के सेट पर पहुंचीं अजय देवगन की ये अभिनेत्री - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री मधु शाह रविवार को 'मधु स्पेशल' एपिसोड के डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंची। शो में जहां एक तरफ सभी प्रतियोगी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे।  वहीं, स्प्रीहा और 'सुपर गुरु' सनम जौहर 'रोजा' गाने पर भावनात्मक अभिनय करते नजर आएंगे। बता दें कि मधु हिंदी सिनेमा की ऐसी अदाकारा हैं, जिनकी पहली फिल्म तो सुपरहिट हुई लेकिन उसके बाद वो गुमनामी में चली गईं। उन्होंने फिल्म 'फूल और कांटे' और 'रोजा' से उस दौर में तहलका मचा दिया था।  हालांकि जल्द ही वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं। 

बहुत ही कम लोगों को पता है कि अभिनेत्री मधु का पूरा नाम मधुबाला रघुनाथ है। उन्होंने ना केवल हिंदी फिल्मों में काम किया है बल्कि तमिल, मलयालम, तेलुगू और कन्नड़ फिल्में भी की हैं। मधु का पहले से ही बॉलीवुड से रिश्ता रहा है। वो हेमा मालिनी की भतीजी हैं और जूही चावला की भाभी हैं। उन्हें कई बार हेमा मालिनी के घर के बाहर देखा जाता रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Super Dancer Chapter 4 के सेट पर पहुंचीं अजय देवगन की ये अभिनेत्री - फोटो : Instagram
मधु ने फिल्म 'फूल और कांटे' से डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ अजय देवगन की मुख्य भूमिका थी। मधु ने हिंदी में कुछ गिनी-चुनी फिल्में ही की हैं लेकिन मलयालम और तमिल में उन्होंने करीब 50 फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन, मधु - फोटो : Twitter
साल 1999 में मधु ने आनंद शाह से शादी कर ली जो कि एक बिजनेसमैन हैं। शादी के बाद मधु ने फिल्मों से किनारा कर लिया। हालांकि उसके बाद उन्होंने कुछ फिल्में कीं। जिनमें 'कभी सोचा ना था', 'टेल मी ओ खुदा', 'लव यू मिस्टर कलाकार' जैसी फिल्में हैं। 

4 of 5
अजय देवगन, मधु - फोटो : Twitter
एक इंटरव्यू में मधु ने कहा था, 'लव यू मिस्टर कलाकार से पहले, मैंने ब्रेक लिया था क्योंकि मेरे बच्चे छोटे थे और मैं उन पर ध्यान देना चाहती थी। उस फिल्म के बाद मुझे उम्मीद थी कि मैं लगातार काम करूंगी लेकिन ऐसा कुछ और सालों तक नहीं हुआ।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मधु - फोटो : Twitter
मधु की दो बेटियां अमेया और किया हैं। साल 2017 में मधु ने टीवी पर आठ साल बाद वापसी की थी। उन्होंने स्टार प्लस पर सीरियल 'आरंभ' किया हालांकि ये सीरियल जल्द ही बंद हो गया। इतने सालों में मधु का लुक भी पहने से काफी बदल गया है। उम्र के इस पड़ाव में पहुंचकर भी वो पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गई हैं। सोशल मीडिया पर मधु काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पुरानी और नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें