अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' के बाद तुषार कपूर की निर्माता के रूप में दूसरी फिल्म 'मारीच' रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म में तुषार कपूर ने अभिनय भी किया है। तुषार कपूर ने अपनी बहन एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी से अलग अपनी खुद की कंपनी तुषार एंटरटेनमेंट के नाम से खोली है। और, इस कंपनी की दूसरी फिल्म 'मारीच' का निर्माण एन एच स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है। शुक्रवार को मुंबई में इस फिल्म के ट्रेलर लांच के अवसर पर तुषार कपूर ने कहा कि दर्शक अब सिनेमा हॉल फिल्में देखने आ रहे हैं। 'ऊंचाई' की कामयाबी इसका उदाहरण है, मैं यह नहीं कहता कि सभी फिल्में सफल ही होंगी लेकिन एक प्रोड्यूसर और एक्टर के तौर पर हमेशा अच्छा सिनेमा करने की रहेगी।