सात सहेलियां
- फोटो : सोशल मीडिया
पूनम सागर ने भोजपुरी फिल्म 'यूपी बिहार एक्सप्रेस' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा जिसके निर्देशक राजकुमार आर पांडे थे। इस फिल्म के बाद पूनम सागर ने ‘विधाता’, ‘सात सहेलियां’ और ‘मुन्ना बजरंगी’ जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन वह सफल नहीं हो पाईं और भोजपुरी सिनेमा से दूर हो गईं। फिल्म ’सात सहेलियां’ का निर्देशन राजकुमार आर पांडे ने किया था, जिसमें भोजपुरी की सात अभिनेत्रियां थीं, जिसमें से एक पूनम सागर भी थीं। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और प्रदीप पांडे चिंटू ने काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जब पूनम की मुलाकात निरहुआ से हुई तो उन्हें लगा कि दिनेश लाल आगे उन्हें फिल्मों में प्रमोट करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। होता भी कैसे, उन दिनों निरहुआ और पाखी हेगड़े के बीच अफेयर के खूब चर्चे थे। 'सात सहेलियां' में पाखी हेगड़े ने भी काम किया था।