फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: मां के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की झलक, एक फ्रेम में दिखाई दीं तीन पीढ़ियां

Fri, 17 Jun 2022 01:05 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा अपनेी मां और बेटी के साथ - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसी साल प्रियंका और निक जोनस सरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बने थे। तभी से दोनों की बेटी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। आज अभिनेत्री ने अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें मां के साथ उनकी बेटी मालती मैरी की भी झलक दिखाई दे रही हैं। वहीं, तस्वीर में तीन पीढ़ियों को देखकर फैंस काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

2 of 4
प्रियंका चोपड़ा, मधु चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा के जन्मदिन पर उनकी एक तस्वीर शेयर कर प्यार भरा नोट लिखा है। इस तस्वीर में मधु कैमरे के तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं, तो प्रियंका अपनी बेटा मालती की तरफ देख रही हैं। हालांकि तस्वीर में मालती का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। प्रियंका की इस फोटो पर फैंस के साथ ही सेलिब्रिटी भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रियंका ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मम्मा। आप ऐसे ही पॉजिटीव मुस्कान के साथ हमेशा मुस्कुराते रहें। आप मुझे जीवन के लिए अपने उत्साह और हर एक दिन के अनुभवों से बहुत प्रेरित करती हैं। आपका सोलो यूरोप ट्रिप सबसे अच्छा जन्मदिन सेलिब्रेशन था, जिसे मैंने कुछ समय में देखा है। लव यू टू द मून एंड बैक नानी।'
विज्ञापन

4 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस अपनी बेटी के साथ - फोटो : insta
वहीं, हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान निक जोनस ने अपनी बेटी को लेकर बात की। मालती एक प्री-म्योचर बेबी थी, इसलिए 100 दिन तक एनआईसीयू में रही थी। निक ने इस मुश्किल घड़ी में प्रियंका को चट्टान की तरह खड़ी रहने पर परफेक्ट लाइफ पार्टनर बताया। वहीं, प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें